भाजपा कार्यकर्ता ने फूंका महबूबा का पुतला
महबूबा मुफ्ती के विवादित बयान पर पुंछ जिले में भाजपा कार्यक्र्ताओं ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, पुंछ : महबूबा मुफ्ती के विवादित बयान पर पुंछ जिले में भाजपा कार्यक्र्ताओं ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रधान अमन डाबर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर महबूबा का पुतला जलाया। महबूबा पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के हालात खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की देश द्रोही विचार धारा रखने वालों को हमारी मातृभूमि पर रहने का कोई हक नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कश्मीर के मासूम लोगों को बहलाकर खून खराबी कर राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील कि इस तरह के भड़काऊ और देशद्रोही भाषण देने और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अमन डाबर के साथ महासचिव सुखविदर सिंह, परमजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेताओं ने महबूबा मुफ्ती की शर्मनाक टिप्पणी और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने की आलोचना करते हुए कडी निदा की और महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला जैसे नेताओं को जल्द से जल्द हिरासत में लेने की मांग की।