Move to Jagran APP

संरपचों के सीधे चुनाव से लोकतंत्र होगा मजबूत

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक प्रधान अश्विनी शर्मा ने प्रदेश के राज्यपाल एनएन

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 07:10 PM (IST)
संरपचों के सीधे चुनाव से लोकतंत्र होगा मजबूत
संरपचों के सीधे चुनाव से लोकतंत्र होगा मजबूत

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :

loksabha election banner

कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक प्रधान अश्विनी शर्मा ने प्रदेश के राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा पंचायती राज अधिनियम में संशोधन कर अब सरपंचों के सीधे चुनाव करवाने के फैसले का स्वागत किया है।

कांग्रेस सेवादल के अश्विनी शर्मा ने नेशनल फ्लैग हो¨स्टग डे के विशेष अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा के उन फैसलों का भी स्वागत किया जिसमें उन्होंने तैयार हो चुकी परियोजनाओं को तुरंत लोगो को समर्पित करने के आदेश जारी किए हैं।

शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी की नीतियों को लेकर गांव-गांव जाएं और लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम करें। पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव तथा पंचायती चुनावों के लिए भी तैयार रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान मास्टर द्वारकानाथ शर्मा, कांग्रेस नेता सूबेदार वैष्णो दास, लोकराज खजूरिया, संजय शर्मा, देवेंद्र सूदन, अशोक शर्मा, यूथ कांग्रेस के मानिक रैणा, आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.