Move to Jagran APP

देश का तेजी से विकास कर रही केंद्र की मोदी सरकार

संवाद सहयोगी पुंछ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम आ

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 06:24 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 06:24 AM (IST)
देश का तेजी से विकास कर रही केंद्र की मोदी सरकार
देश का तेजी से विकास कर रही केंद्र की मोदी सरकार

संवाद सहयोगी, पुंछ : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में उनके घर खोड़ीनाड़, पुंछ में आयोजित किया गया, जहां पर बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यहां प्रदीप शर्मा ने पार्टी का झंडा फहराया।

loksabha election banner

कार्यक्रम के दौरान महासचिव सरदार परमजीत सिंह, सचिव अशोक कुमार, पूर्व पार्टी अध्यक्ष कैप्टन बंसी लाल, पार्षद हरप्रीत कौर, उपप्रधान सरदार मनजीत सिंह, शहरी मंडल प्रधान अभिनंदन सूदन,अध्यक्ष एसटी मोर्चा मुहम्मद अकबर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना की गई थी। उसके बाद आज तक भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र विकास के लिए कार्य कर रही है और पार्टी हमेशा देश के गरीबों के साथ खड़ी हुई है। भाजपा सरकार में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में है। इस अवसर पर दूसरे राजनैतिक दलों के कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन दामा, जिनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इसी तरह भाजपा पार्टी कार्यालय कालाकोट सहित महोगला व त्रियाठ सभी जगहों पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कालाकोट भाजपा कार्यालय में भाजपा के मंडल प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को 41वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए मिठाई बांटकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर खुशी जाहिर की।

वहीं, महोगला में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंडल प्रधान विजय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं को लोगों के बीच लेकर जाएं और लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करें। इसी तरह भाजपा के त्रियाठ मंडल में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंडल प्रधान सतपाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुलकर भाजपा के लिए कार्य करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.