बरातियों पर हमला, कई घायल
संवाद सहयोगी पुंछ जिला की सुरनकोट तहसील के दुरदराज गांव में एक बारात पर हमले का म
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिला की सुरनकोट तहसील के दुरदराज गांव में एक बारात पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार माडा इलाके में एक लड़की की शादी थी जैसे ही बारात पहुंची गांव के एक परिवार ने बारात पर हमला कर पथराव के साथ लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें कई लोगों के घायल हो गए। बारात पर हमले की जानकारी आग की तरह फैल गई। सुरनकोट पुलिस स्टेशन से पुलिस घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई। नाजुक हालात देखते हुए पुंछ मुख्यालय से एसएसपी पुंछ के निर्देश पर पुंछ से पुलिस को सुरनकोट के लिए रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार जिस लड़की की शादी थी कुछ वर्ष पूर्व अपने ही रिश्तेदार लड़के के उस लड़की की सगाई हुई थी, लेकिन सगाई के बाद लड़के की दूसरे स्थान पर शादी हो गई और अब लडके के बच्चे भी है। लेकिन जैसे ही बारात पहुंची तो लड़के के परिजनों ने बारात पर हमला कर लड़की पर अपना हक जताते हुए कहा कि लड़की की सगाई उनके लड़के के साथ हुई है। पुलिस और गांव के गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद बारात लेकर आए लड़के के साथ लड़की की शादी करवा कर देर शाम डोली को विदा किया गया है।
वहीं, पुलिस ने सुरनकोट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर हमलावरो पर कार्रवाई शुरू कर दी है।