स्वजनों से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खाया
संवाद सहयोगी पुंछ पुंछ जिला मुख्यालय से 35 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की
संवाद सहयोगी, पुंछ : पुंछ जिला मुख्यालय से 35 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद 35 वर्षीय मुहम्मद रियाज पुत्र वली मुहम्मद निवासी वार्ड नंबर 12 पुंछ की घर पर स्वजनों के साथ कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध युवक ने जहरीले पदार्थ खा लिया। समय रहते इसकी जानकारी मिलने पर स्वजन उसे लेकर तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर उसकी जान बचा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्वजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की हालत में सुधार बताया गया है।
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चा घायल
संवाद सहयोग, पुंछ : पुंछ जिले की मंडी तहसील में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर एक बजे पांच वर्षीय बच्चा मोहीन शाह पुत्र हमीद शाह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फतेपुर से साथरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला श्रमिक ने पेड़ से फंदा लगा कर जान दी
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी के वार्ड नंबर सात में रह रही एक महिला श्रमिक ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका रामेश्वरी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के करौली गांव की निवासी थी। वह यहां परिवार के साथ रहते हुए मजदूरी करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।