Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस

देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का चौतरफा विरोध हो रहा है। राजनीति दल से लेकर आम जनता सड़कों पर है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल रसोई गैस और खाद्य सामाग्री की कीमतों में कमी आने के बजाय बढ़ती जा रही है। इससे नाराज कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जता रही है। कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकताओं ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा के अध्यक्ष इंदू पवार के नेतृत्व में एसडीएम हीरानगर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 08:56 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 08:56 AM (IST)
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस

संवाद सहयोगी, हीरानगर : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का चौतरफा विरोध हो रहा है। राजनीति दल से लेकर आम जनता सड़कों पर है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामाग्री की कीमतों में कमी आने के बजाय बढ़ती जा रही है। इससे नाराज कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जता रही है। कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकताओं ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा के अध्यक्ष इंदू पवार के नेतृत्व में एसडीएम हीरानगर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

इंदू पवार ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। गरीब परिवारों के लिए तो दो वक्त का खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से सभी वस्तुएं महंगी हो गई है। सरकार उज्जवला योजना के तहत लोगों में मुफ्त गैस सिलेंडर बाट कर बडी वाहवाही बटो रही थी, लेकिन अब गैस सिलेंडर करीब 900 रुपये मिलने पर उसे भरवाना गरीबों की वश की बात नहीं रही। केंद्र सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए कि लोगों अब खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ियां ढूंढनी पड़ रही हैं। महिला कांग्रस की कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को इस उम्मीद के साथ वोट दिए थे कि यह पार्टी आम जनता को कोई राहत देगी। लेकिन अब सभी वर्गो के लोग परेशान हो गए हैं। जिनकी नौकरिया लगी थी, उनकी चली गई और पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बढ़ाई थी। अब तो महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं। वहीं जिला अध्यक्ष बीना देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान तो जनता से बड़े बड़े वादे करते हैं, लेकिन उसके बाद अच्छे दिन के नाम पर महंगाई की आग में जनता को झोक रहे हैं। जम्मू कश्मीर को यूटी बना कर तो डोगरों की पहचान ही खत्म कर दी है। प्रदर्शन में ज्योती देवी, सरोज वाला, दर्शना देवी, नीलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.