Move to Jagran APP

महिला डिग्री कॉलेज की दो होनहार छात्राओं को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

जम्मू विवि की ओर आयोजित 2021 की इंटर कालेजिएट यूडो प्रतियोगिता में रजक पदक जीतने पर महिला डिग्री कॉलेज की प्रतिभा को शुक्रवार प्रधानाचार्य डॉ मोहन सिंह पठानिया ने सम्मानित किया और शाबाश दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा ने जूडो में रजत पदक जीत कर उनके कॉलेज को गौरवान्वित किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 08:54 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 08:54 AM (IST)
महिला डिग्री कॉलेज की दो होनहार छात्राओं को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
महिला डिग्री कॉलेज की दो होनहार छात्राओं को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता,कठुआ : जम्मू विवि की ओर आयोजित 2021 की इंटर कालेजिएट यूडो प्रतियोगिता में रजक पदक जीतने पर महिला डिग्री कॉलेज की प्रतिभा को शुक्रवार प्रधानाचार्य डॉ मोहन सिंह पठानिया ने सम्मानित किया और शाबाश दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा ने जूडो में रजत पदक जीत कर उनके कॉलेज को गौरवान्वित किया है। इसके लिए पूरा स्टाफ को उन पर गर्व है। उन्होंने प्रतिभा की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत को दिया। उन्होंने कॉलेज के फिजिकल डायरेक्टर रोशन लाल की ओर से खेल के लिए उसे मार्गदर्शन करने के लिए उनकी सराहना की।

loksabha election banner

इसी बीच कॉलेल की अन्य होनहार छात्रा विधि कुशाल को 18 से 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र विवि में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने पर सम्मानित किया। शिविर में विधि को स्क्रिप्ट में पहला स्थान हासिल करने पर उसे कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मोहन सिंह पठानिया ने कहा कि उनके कॉलेज के लिए गर्व की बात है कि उनकी छात्रा ने वहां पर अपना बेहतर प्रदर्शन का कॉलेज का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह में डॉ. अरुण देव सिह सहित अन्य मौजूद रहे।

निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, बसोहली : जीडीसी बसोहली महाविद्यालय की प्राचार्य डा. निधि कोतवाल की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दिव्यांगों का सशक्तीकरण और समावेश और समानता सुनिश्चित करना विषय पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखे। अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. शिवम जसरोटिया ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उसके बाद डा. शिव मंगल ने बताया कि कैसे एक आम व्यक्ति विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों को भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए समावेशी शिक्षा और समावेशी वातावरण प्रदान करने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन डा. गौतम सिंह, श्रीसंदीप कुमार (लाइब्रेरियन) और डॉ जीवन कश्यप ने किया। निबंध प्रतियोगिता में सुमित बडियाल , नंदिनी और मोना ठाकुर ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस तरह के प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में प्रो. ब्रह्म दत्त ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.