कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत : चौधरी शाम
जागरण संवाददाता, कठुआ : पार्टी के आदेश पर राज्य के पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल ने कठुआ जिला प्रभारी क
जागरण संवाददाता, कठुआ : पार्टी के आदेश पर राज्य के पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल ने कठुआ जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते ही जिला के प्रत्येक विस क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। वह विभिन्न क्षेत्र में जाकर लोगों को पीएचई से संबंधित व पेश आ रही अन्य समस्याओं को भी जान रहे हैं।
शनिवार को मंत्री ने जिले के बिलावर विस क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उनके क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी, वहीं बाद दोपहर जिला मुख्यालय पर कठुआ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में बैठक कर उनसे लोगों की समस्याएं जानी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जहां क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए गर्मी आने से पहले ही उचित समाधान की गुहार लगाई, ताकि लोगों को पेयजल के संकट से न जूझना पड़े। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बार गर्मी के दौरान लोगों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर कहीं तकनीकी कारणों से समस्या पैदा हुई तो उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
पीएचई मंत्री ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो समाज व देश के लिए काम करते है। पार्टी जो ने दायित्व सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और जनता को सुविधाएं देने के लिए हर पल तत्पर रहुंगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर काम किया जाएगा और पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। बिलावर में सुनी कार्यकर्ताओं के मन की बात
संवाद सहयोगी, बिलावर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की मन की बात सुन रहे है तो पार्टी हाई कमान के निर्देशों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने के लिए पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल बिलावर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी। पीएचई मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन करने की जिम्मेदारी पार्टी ने कठुआ जिले में उन्हें सौंपी है। कार्यकर्ता किसी भी दल की रीढ़ होता है, जो चुनाव को बूथ स्तर पर अपने नेता को जीतता है। यदि उसकी मन की बात नहीं सुनाई जाए, तो संगठन को लकवा मार जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाए। केंद्र सरकार की सौ से ज्यादा जनकल्याण की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में बेहतर काम किया है। हमें पुरानी सरकारों का बोझ ढोने में ही समय लग गया, फिर भी विकास के मामले में हम अव्वल हैं।
बैठक के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश खजूरिया ने बिलावर में पीएचई समस्याओं के समाधान के लिए हार्डोलिक डिवीजन खोलने के लिए मध्य स्थान होने के कारण बिलावर को हेडक्वार्टर बनाने की मांग रखी, ताकि जनता को परेशानियों से निजात मिल सके। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिलोरिया ने सिंचाई नहरों की दशा सुधारने के लिए नई योजना बनाने और पुरानी योजनाओं को चलाने के लिए फंड देने की माग की। बिलावर मंडल प्रधान कैप्टन ओम प्रकाश ने खराब हैंडपंपों मरम्मत कराने और नए हैंडपंप लगाने की माग की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दत्त त्रिपाठी, कंडी मंडल प्रधान सुदेश कुमार सेठू, रामकोट मंडल प्रधान कुलदीप अबरोल, जिला सचिव अमरीक सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गणेश बसोत्रा, गोपाल बसोत्रा, बीके बसोत्रा, रमेश चंद्र खजूरिया के अलावा कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुफ्त भूमि देने वाले को मिलेगी नौकरी
पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल ने कहा कि पीएचई विभाग को रिर्जवायर बनाने के लिए मुफ्त में एक कनाल या उससे अधिक भूमि देने वाले लोगों को विभाग में नौकरी दी जाएगी। इसके लिए अपने-अपने दस्तावेज विभाग के एक्सईएन कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश और बर्फबारी भी कम हुई है, जिसके कारण ग्राउंड वाटर का स्तर काफी नीचे चल गया है, इसलिए सूखे जैसे आसार बनेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहले से विशेष प्रबंध करने के निर्देश किए जा चुके हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। वहीं पीएचई मंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के काम कर रही है। भाजपा का नेता और कार्यकर्ता हर कोई सबका साथ सबका विकास पर का कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में विकास की नई इबारत लिख रही है।