पेयजल के लिए लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी बिलावर गढ़ पंचायत में पीएचई कि नियमित सप्लाई न होने से गहराए पेयजल संकट से पर
संवाद सहयोगी, बिलावर : गढ़ पंचायत में पीएचई कि नियमित सप्लाई न होने से गहराए पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को खाली बर्तन लेकर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में वे लोग पिछले 15 दिनों से बूंदबूंद के लिए तरस रहे हैं। लेकिन विभाग लोगों की परेशानी को दूर करने के बजाय कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। प्रदर्शनकारियों में शामिल सतपाल शर्मा, ललीत कुमार शर्मा, अशोक कुमार, बिशन दास, बेली राम, शकर दास आदि ने कहा कि यहा गर्मियां अभी पूरे चरम पर भी नहीं हैं और गढ़ में फिर से वही हाल शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गढ़ में पानी को लेकर मारामारी है। पीएचई विभाग नियमित पानी की सप्लाई नहीं करता हैं। जब पानी आता है तो एक दो बर्तन भी पूरे नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में तो विभाग की सप्लाई का हाल और भी बूरा हो जाएगा। जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या और भी विकराल रूप धारण करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से विभाग द्वारा एक बूंद पानी की सप्लाई नहीं की गई है। इससे गढ़ के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएचई कई बार पीएचई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की माग कर चुके हैं लेकिन समस्या हल होने के बजाय ज्यों की त्यों बनी हुई है। अब वे लोग बावली का दूषित पानी पी रहे हैं। लोगों ने विभाग की चेतावनी दी कि अगर पीएचई सप्लाई नियमित नहीं हुई तो वे लोग रोड पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। पानी की समस्या को लेकर गढ़ वासी एईई कार्यालय पहुंचे। यहा उन्होंने संबंधित सेक्शन के जेई को भी समस्या के बारे में बताया।