Move to Jagran APP

वार्ड सात के पार्षद सुरेंद्र सिंह नहीं रहे

जागरण संवाददाता कठुआ नगर परिषद के वार्ड 7 के पार्षद सुरेंद्र सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:16 AM (IST)
वार्ड सात के पार्षद सुरेंद्र सिंह नहीं रहे
वार्ड सात के पार्षद सुरेंद्र सिंह नहीं रहे

जागरण संवाददाता, कठुआ: नगर परिषद के वार्ड 7 के पार्षद सुरेंद्र सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। सुरेंद्र सिंह ने दिन में करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सास ली। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी छोड़ गए है। वर्ष 2019 में नगर परिषद के हुए चुनाव में सुरेंद्र सिंह वार्ड 7 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पार्षद चुने गए थे। इसके अलावा लंबे समय से जिला ठेकेदार एसोसिएशन के प्रधान भी रहे हैं। शहर में उनकी छवि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में थी। दो पक्षों में अक्सर विवाद को दोनों की रजामंदी से सुलझाने में उनकी अहम भूमिका रहती थी। जम्मू के पूर्व डिप्टी मेयर धर्मवीर के बहनोई सुरेंद्र सिंह के निधन की खबर से नगर परिषद कार्यालय, पीडब्ल्यूडी के जिलेभर के ठेकेदारों में शोक की लहर है। शाम 5 बजे उनका शहर के मुख्य श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शहर के गणमान्यों के अलावा कई सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए। नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव गंडोत्रा सहित पार्षदों एवं कर्मचारियों ने सुरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.