स्थायी करने की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी
संवाद सहयोगीकठुआ नगर परिषद में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी यूनिय
संवाद सहयोगी,कठुआ : नगर परिषद में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सोमवार से फिर हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले काफी समय से हमारी मागें लंबित पड़ी हैं, लेकिन सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है। मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
यूनियन के प्रधान सोमराज ने बताया कि एक बर्ष पूर्व भी हमारी यूनियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थी। जब शहर में सफाई व्यस्था चरमराई तो सरकार द्वारा आश्वासन देकर हमारी हडताल खत्म करवा दी गई थी। अब ऐसा नहीं होगा। जब तक हमारी मंागें पूरी नहीं होतीं, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ढाई दिन का वेतन और डेलीवेजरों को पक्का नहीं किया जा रहा हैं। एक 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी मागों पर गौर नहीं किया गया। इस वजह से धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी आश्वासन से बात नहीं बनेगी। मागे पूरी होने के बाद ही हमारी हड़ताल खत्म होगी। हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी
संवाद सहयोगी, हीरानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तहसील प्रधान मंगल दास के नेतृत्व में हीरानगर म्यूनिसिपल कमेटी के अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने अपनी जायज मागों को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने सुबह कमेटी कार्यालय में धरना दिया और मागों के समर्थन में नारेबाजी की।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंगल दास ने कहा कि सफाई मजदूर संघ मागों को लेकर लंबे समय से संघर्ष करता आ रहा है, लेकिन सरकार गौर नहीं कर रही। जिन अस्थाई कर्मचारियों की नौकरी सात साल से ज्यादा हो गई है, उन्हें स्थायी करने, ढाई दिन का वेतन और केंद्र शासित प्रदेश स्तर की सभी सुविधाएं देने की माग को लेकर इस बाद वे हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार को हमारी मागों पर गौर करना चाहिए। जब तक मागें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रखेंगे। इस मौके पर कमलेश कुमारी, दीपक भारती, सन्नी मसीह, जेम्स आदि भी मौजूद रहे।