सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता बेहाल
संवाद सहयोगी, चड़वाल: जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस की एक कार्यकर्ता बैठक हमीरपुर में हुई, जिसमें राज्
संवाद सहयोगी, चड़वाल: जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस की एक कार्यकर्ता बैठक हमीरपुर में हुई, जिसमें राज्य के उपाध्यक्ष ठाकुर कश्मीरा सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में पार्टी की नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। ठाकुर कश्मीरा सिंह ने कहा कि राज्य की पीडीपी-भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। सरकार के पास न तो युवाओं को रोजगार देने की नीति है न ही गरीबों के उत्थान की योजना है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने हमेशा गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। पार्टी की नीतियों से राज्य के सभी वर्गो का सामान विकास हुआ। अब जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता से संपर्क बनाए तथा पार्टी नीतियों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करें। इससे पहले पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश खजूरिया व सचिव धर्मपाल कुंडल, युवा नेता सन्नी शर्मा, रछपाल सिंह ने भी अपने विचार प्रकट कर क्षेत्र की समस्याओं को उजागर किया।