सड़क हादसों में एक की मौत पांच घायल
जागरण संवाददाता, कठुआ : जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर घायल हो ग
जागरण संवाददाता, कठुआ : जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर घायल हो गए जबकि एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पहली घटना शनिवार को देर रात शहर के वार्ड 10 में हुई। जिसमें बाइक सवार वहां पहले से खड़े ट्रक के साथ जा भिड़ा। गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे उपचार के लिए पठानकोट ले गए जहां उपचार के दौरान उसने जख्मों की ताव को न सहते हुए दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान इकबाल सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी वार्ड 9 कठुआ के रूप में हुई है। जिसका पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं एक अन्य घटना रविवार को दोपहर बरवाल मोड़ के पास हुई जिसमें कार की टक्कर से बाइक पर सवार पिता और पुत्र दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सुभाष सिंह (60) पुत्र यौवन सिंह और उसके (30) बेटे अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा एक अन्य हादसा महताबपुर के पास हुआ जिसमें बाइक और स्कूटी की टक्कर में बाइक सवार और पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हो गई। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां गंभीर घायल बाइक सवार महेंद्र सिंह (34) पुत्र चरण सिंह दिलवां को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जबकि पांच वर्षीय बच्ची अंबिका शर्मा पुत्री सुनील दत्त का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
चौथी घटना कठुआ हटली लिंक मार्ग पर हुई। जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान राजीव (25) पुत्र किशोरी लाल शर्मा निवासी वार्ड 5 कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपनी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।