Move to Jagran APP

घरों से लेकर संस्थानों तक शान से लहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता कठुआ जिले भर में 73वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के जोश एवं उल्लास के साथ मन

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 06:16 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 06:16 AM (IST)
घरों से लेकर संस्थानों तक शान से लहराया तिरंगा
घरों से लेकर संस्थानों तक शान से लहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता, कठुआ : जिले भर में 73वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के जोश एवं उल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखा गया। घरों और संस्थान में तिरंगा फहराये गए। भारत-पाकिस्तान सीमा से लेकर पहाड़ी क्षेत्र में भी शान से तिरंगा लहराया गया। मुख्य समारोह जिला के स्पो‌र्ट्स टेडियम में हुआ। आयोजित हुआ। यहां जिला विकास परिषद अध्यक्ष महान सिंह ने झंडा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। सेना, पुलिस, पीटीएस, सीआरपीएफ और एनसीसी बटालियन के लड़के और लड़कियों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। डीडीसी अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। भारत के संविधान में निहित आदर्शो का पालन करने और पूर्वजों के सर्वोच्च बलिदान को कभी न भूलने का आह्वान किया। कोविड -19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल अपनी आबादी को सफलतापूर्वक टीका लगाया है, बल्कि विश्व स्तर पर टीकों की आपूर्ति भी कर रहा है। अध्यक्ष ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को ट्राफियां, प्रमाण पत्र भी दिए। समारोह में जिला उपायुक्त राहुल यादव, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, नगर परिषद प्रधान नरेश शर्मा, एसएसपी आरसी कोतवाल, एडीसी अतुल गुप्ता, जिला अधिकारी, प्रमुख नागरिक और बड़ी संख्या में लोग और छात्र उपस्थित थे। संस्था प्रधानों ने अपने-अपने कार्यालयों में फहराया तिरंगा

loksabha election banner

जिला मुख्यालय पर पीआरओ कार्यालय में भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने तिरंगा फहराया। मौके पर नप प्रधान नरेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। दियालाचक में पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। इस मौके पर युगल किशोर बाली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हीरानगर के आइटीआइ परिसर में संस्थान के चेयरमैन देवेंद्र वर्मा ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। सीआरपीएफ के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। भाजपा के जिला कार्यालय में जिला प्रधान गोपाल महाजन ने तिरंगा फहराया। मौके पर नप प्रधान नरेश शर्मा, अशोक जसरेाटिया, अक्षय भारती, ओडी अत्री, शिगारा सिंह मौजूद रहे। हाई स्कूल होट में हेडमास्टर प्रवीण सिंह ने, जसरोटा में हेड मास्टर गुरनाम सिंह ने, चक रिज्जू में सुषमा अवतार ने तिरंगा फहराया। घगवाल हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में बीडीसी अध्यक्ष विजय टगोत्रा ने तिरंगा फहराया। युवाओं ने शहर में निकाली साइकिल रैली

पुलिस संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर उत्साह रहा। जिला के पुलिस ट्रेनिग स्कूल में भी उत्साह से जवानों ने भाग लिया। प्रिसिपल रूप राज ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट से सलामी ली। आइआरपी की 19वीं बटालियन के मुख्यालय बडाला में एसएसपी कमांडेंट बेनाम तोष ने परिसर में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट से सलामी ली। उन्होंने जवानों को इस विशेष दिवस की बधाई दी। बाइसाइकिल फार चेंज क्लब की ओर से शहर में साइकिल रैली निकाल कर भारत माता की जय घोष करते हुए युवा कई हिस्सों से गुजरे। उधर, एथलेटिक क्लब के सदस्यों ने शहर में दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.