टोल प्लाजा खुलने से पहले होने लगा विरोध
सवंाद सहयोगी कठुआ लखनपुर से जम्मू तक दो टोल प्लाजा सरकार द्वारा खोले जाने की तैयारियों का
सवंाद सहयोगी, कठुआ : लखनपुर से जम्मू तक दो टोल प्लाजा सरकार द्वारा खोले जाने की तैयारियों का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। शुक्रवार आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने जनता को परेशान करने वाली योजना को वापस नहीं लिया तो जनआंदोलन होगा। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अथॉरिटी को नेशनल हाईवे पर लखनपुर में टोल प्लाजा नहीं लगाने दिया जाएगा। इससे पूर्व भी चड़वाल के पास टोल प्लाजा लगाने की कोशिश कि गई थी, जिसका भी स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए वर्ष 2013 में पहले दिन ही बंद करवा दिया था। अब फिर केंद्र सरकार लोगों को और टैक्स की मार देने के लिए टोल प्लाजा लगाने जा रही है। जबकि एक तरफ एक देश एक टैक्स की बातें करते भाजपा के मंत्री थकते नहंी है, अब एक नहीं तीन-तीन टैक्स लगाकर सरकार क्या बताना चाहती है। हालांकि, लखनपुर में टोल प्लाजा बनने से सबसे ज्यादा नुकसान जिला कठुआ के लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि काग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। जनता से चुनाव में भारी समर्थन लेकर सत्ता में पहुंचते ही भाजपा अब उसे भी टैक्स की दोहरी मार देकर परेशान करने की नीतियां बना रही है। जिसे कभी सहन नहीं किया जाएगा। उसके बाद भी सरकार ने प्रयास जारी रखे तो जिले में आदोलन को तेज कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार और राज्यपाल की होगी। वहीं ब्लॉक प्रधान नीटू सिंह ने कहा कि सरकार की टैक्स लगाने की इस तरह की नितियां खासकर लखनपुर में नहीं चलने दी जाएंगी। ऐसा लगता है कि सरकार खुद आंदोलन कराना चाहती है। पत्रकारवार्ता में शमिल अनिल भारद्वाज, निर्दोष शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा आदि ने इस मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया।