सियासी लाभ के लिए बना है गुपकार गैंग: रैना
संवाद सहयोगी बिलावर/बसोहली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि गुपकर गैंग सिर्फ अपने
संवाद सहयोगी, बिलावर/बसोहली : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि गुपकर गैंग सिर्फ अपने सियासी लाभ के लिए बना है, जो चुनाव के समय जम्मू कश्मीर की जनता को ठगने का काम करने के लिए आई है। जम्मू कश्मीर की पाíटया सिर्फ भाजपा को हराने के लिए समझौता कर चुनाव लड़ रही हैं। वे फिंतर में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर विक्रम सिंह व गांव पलासी में कर्नल महान सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
गांव पलासी में चुनाव सभा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगवाए। इस मौके पर गुपकार पार्टी पर जमकर बरसे और कहा कि जो जम्मू-कश्मीर को पसंद नहीं करते, वही देश विरोधी बयान देते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में सब कुछ मुमकिन है, कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है कि कुर्सी चली गई, भ्रष्टाचार कैसे करेंगे। आज किसानों के खाते में पैसे आ रहे हैं। सड़कें बन रही हैं। काग्रेस व नेका एक हो गई है, लेकिन कोई इनका नाम नहीं ले रहा। इस बार के चुनाव में लोग उन्हें आइना दिखाएंगे।
गांव फिंतर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोशनी घोटाला कर राजनेताओं ने 25 हजार करोड़ की जमीन हड़प ली, लेकिन गरीबों को रोशनी योजना का कोई लाभ नहीं हुआ। अब उसकी जाच सीबीआइ कर रही है। बड़ी-बड़ी मछलिया रोशनी घोटाले में जेल के अंदर जाएंगी। आज भारत पर गोली बरसाने वाले को भारत से निकलने वाले तोप के गोले का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान ने डर से अपने सीमात गावों से आबादी को हटा लिया। मजबूत सरकार के कारण ही यह सब संभव हो पाया, इसलिए भाजपा के मजबूत कंधों को और ज्यादा मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज सिस्टम को मजबूत करने के लिए डीडीसी चुनाव करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा के करनाल से सासद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा ने मजबूत सरकार देकर पाक को आतंकवाद के मुद्दे पर विश्व पटल पर नंगा कर दिया है। इससे पहले भाजपा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने परनाला से लेकर फिंतर के खेल मैदान तक मोटरसाइकिल रैली भी निकाली।