गुरु पूर्णिमा पर पूरी धाम आश्रम में पौधारोपण किया
संवाद सहयोगी हीरानगर गुरु पूíणमा पर कूंथल स्थित जय संतोषी माता मंदिर आश्रम के महंत सोमपुरी जी म
संवाद सहयोगी, हीरानगर: गुरु पूíणमा पर कूंथल स्थित जय संतोषी माता मंदिर आश्रम के महंत सोमपुरी जी महाराज ने रविवार को आश्रम में पौधारोपण कर अपने शिष्यों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में फलदार पौधे लगाए।
इस मौके पर महंत सोमपुरी जी महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए आश्रम में कोई भी धाíमक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। इस बार सिर्फ पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। आश्रम के आसपास की खाली जमीन पर फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को ज्यादा नहीं तो कम से कम दस फलदार पौधे अपने खेतों व सार्वजनिक स्थानों पर जरूर लगाने चाहिए। ऐसा करने से पर्यावरण का संरक्षण होगा और फल भी मिलेगा। इस संबंधी गुरुपूíणमा पर सभी को संकल्प लेना चाहिए। वहीं क्षेत्र निवासी सतपाल, किशोरी लाल व नरेश कुमार ने बताया कि गुरु पूíणमा पर हर साल पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया जाता है। पिछले दस सालों में जो पौधे लगाए गए थे, अब फल देने लगे हैं। गुरु के आह्वान पर वे भी गावों में पौधे लगाएंगे।