बनी-डुग्गन मार्ग पर यात्रियों से भरी सूमो पलटी, एक बच्ची की मौत, 19 घायल
फोटो सहित-20 से 23 तक संवाद सूत्र, बनी: बनी-डुग्गन मार्ग पर वीरवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में
फोटो सहित-20 से 23 तक
संवाद सूत्र, बनी:
बनी-डुग्गन मार्ग पर वीरवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन साल की अबोध बच्ची की मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बनी उपजिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर छह घायलों की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जम्मू स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
शाम करीब पौने छह बजे पेश आए हादसे में बनी से डुग्गन जा रही ओवरलोड सूमो नंबर एचपी 0एम 0324 चलोग के पास तीखे मोड़ पर चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से पलट गई। शाम के समय हुए हादसे के बाद पलटे वाहन में फंसे घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पलटे वाहन से घायलों को निकालने में जुट गए। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बनी स्थित उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने दुर्घटना में घायल तीन माह की अबोध बच्ची आयता कौसर पुत्री शफकत मीर निवासी चलोग को मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार शुरू कर दिया। इसी बीच विधायक जीवन लाल भी घायलों का हाल जानने के लिए उपजिला अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर प्रकार से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने गंभीर रूप से घायल होने के कारण जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए सभी छह घायलों को वहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से बात की।
------------------
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
--
1. सकीना बेगम 45 पत्नी मोहम्मद कासिम निवासी चलोग।
2. अक्षय कुमार 18 पुत्र राधाकृष्ण निवासी चलोग।
3. रजिया बेगम 30 पत्नी मोहम्मद अंसार निवासी चलोग।
4. मरसा बेगम 35 पत्नी शौकत मीर, निवासी चलोग
5. अरबाज अहमद 9 पुत्र फारुख अहमद निवासी पूंड बसोहली।
6. शागुफ्ता बानो 6 पुत्री फारुख अहमद निवासी पूंड बसोहली। उपजिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल 1. दिलशाद हुसैन 22 पुत्र अब्दुल गनी निवासी चलोग।
2. रजिया बानो 15 पुत्री अब्दुल गनी निवासी चलोग।
3. रजिया बेगम 25 पत्नी मोहम्मद आजम निवासी चलोग।
4. सबिया बानो 6 पुत्री मोहम्मद आजम निवासी चलोग।
5. मोहम्मद यासिर 8 पुत्र मोहम्मद आजम निवासी चलोग।
6. मोहम्मद सलीम 24 पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी चलोग।
7. अजहरुद्दीन 22 पुत्र शौकत अली निवासी चलोग।
8. मोहम्मद अशरफ 30 पुत्र अली मोहम्मद निवासी चलोग।
9. अंकुश कुमार 17 पुत्र कश्मीर चंद निवासी चलोग।
10. जजम अख्तर 8 पुत्र मंजूर अहमद निवासी चलोग।
11. सानिया अख्तर 8 पुत्री अंसार अहमद निवासी चलोग।
12. मोहम्मद एजाज 5 पुत्र अंसार अहमद निवासी चलोग।