विकास की गति देने व समस्या सुनने अधिकारी पहुंचे जनता क द्वार
जागरण संवाददाता कठुआ शहर व कस्बों में विकास की गति देने व शहरवासियों की समस्या सुनने के
जागरण संवाददाता, कठुआ: शहर व कस्बों में विकास की गति देने व शहरवासियों की समस्या सुनने के लिए अधिकारी कठुआ शहर के अलावा बसोहली व बिलावर में जनता के बीच पहुंचे, लेकिन कठुआ शहर में आयोजित 'मेरा शहर मेरी शान' कार्यक्रम में मुख्य नोडल अधिकारी व पशुपालन विभाग के आयुक्त नवीन चौधरी ही नहीं पहुंचे। हालांकि, दूसरे नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त तलत परवेज रोहिल्ला ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें कुछ टिप्स भी दिए।
दरअसल, प्रदेश सरकार ने गांवों के बाद आप शहरों में भी विकास की गति को तेज करने के लिए अधिकारियों का कस्बों में भेजकर लोगों को पेश आ रही समस्याओं के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत सोमवार से दो दिवसीय 'मेरा शहर मेरी शान' कार्यक्रम शुरू किया गया है। कठुआ शहर में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त तलत परवेज रोहिल्ला बतौर नोडल अधिकारी के रूप में पहुंचे। हालांकि उनके साथ पशुपालन विभाग के आयुक्त नवीन चौधरी को बतौर मुख्य विजिटिग अधिकारी नियुक्त किया गया थे, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके चलते महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में तलत परवेज रोहिल्ला ने ही शहरवासियों की समस्याएं सुनीं।
कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा सहित सभी वार्ड पार्षदों ने शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास के लिए अपने सुझाव भी दिए। पार्षदों को अधिकारियों ने उनके अधिकार और नगर परिषद की शहर के विकास में निभाई जाने वाली अहम भूमिका से भी अवगत करवाया। उन्होंने शहर के विकास के लिए सरकार की ओर से फंड जारी होने का इंतजार करने की बजाय अपने स्त्रोत से आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। हालांकि कुछ शहरवासियों ने शहर के मुख्य समस्याओं को भी कार्यक्रम के दौरान उजागर किया। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में मुख्य रूप से गलियों, नालियों और सीवरेज की समस्याओं को ही उठाया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर शर्मा ने शहर की प्रमुख समस्याओं में बढ़ती बेसहारा मवेशियों की संख्या, प्रतिबंध के बावजूद धड्ल्ले से पॉलीथिन की शहर में बिक्री एवं गोशालाओं को ट्रस्ट बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शहर में पहले तो बेसहारा पशु मंडराते थे, लेकिन अब घोड़े भी सड़कों पर डेरा डाल रहे हैं। इससे शहर में सड़कों पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या से समस्या और भी बनती जा रही है। इसके समाधान के लिए कोई भी कारगर प्रयास नहीं हो रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का आए दिन डर बना रहता है। इसके अलावा शहर की मुख्य समस्या पॉलिथिन पर प्रतिबंध के बावजूद धड्ल्ले से बिक्री और प्रयोग जारी है, जो कि स्वच्छ अभियान की सफलता में बड़ा रोड़ा बना है। इससे सफाई करने में सबसे बड़ी समस्या आती है। भाजपा नेता ने गोशालाओं के ट्रस्ट बनाने की मांग उठाई, ताकि सही प्रबंधन सही होने बेसहारा सड़कों पर घूमने वाले असंख्या में मवेशियों को पकड़ कर वहां रखा जाए। बाक्स----
पार्षद हुए अपने अधिकारों से अवगत
कठुआ: मुख्य विजिटिग अधिकारी व पशु एवं भेड़ पालन विभाग के आयुक्त नवीन चौधरी के शहर में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर नगर परिषद प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि उनकी ड्यूटी सरकार ने कश्मीर के सोपोर में लगा दी है, इसके कारण उनके साथ दूसरे नियुक्त विजिटिग अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त तलत परवेज रोहेला ने शहरवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया। सबसे अहम नगर परिषद के मौजूदा अधिकारों, काम करने के नए तरीके और विकास व राजस्व एकत्रित करने के तरीकों की जानकारी उपलब्ध कराना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कई अधिकारों एवं योजनाओं से अनभिज्ञ शहरवासियों के अलावा पार्षद भी अवगत हुए। इसके अलावा जिले के डीसी, एसएसपी और तमाम विभागों के अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अपनी ओर से किए जा रहे कार्य एवं योजनाओं के बारे विस्तार के बारें में जानकारी दी।