जिले में नौ और कोरोना संक्रमित मिले
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार जिला में नौ और कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।
जागरण संवाददाता, कठुआ : जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार जिला में नौ और कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें शहर के वार्ड 10 के रहने वाले दो, वार्ड 3 के रहने वाले दो संक्रमित शामिल हैं। इसके अलावा दो सेना के और एक आइआरपी के जवान भी शामिल हैं। अन्य संक्रमितों में एक लच्छीपुर का निवासी भी है।
जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या अब 530 तक पहुंच गई है। इसके अलावा 9 लोग कोरोना को हरा कर स्वस्थ होकर अपने घरों में लौटे हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 343 पहुंच गई है। जबकि सक्रिय संक्रमितों की संख्या 186 तक पहुंच गई है।
शनिवार से जिले में दो दिन का वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। अवश्य सेवाओं को छोड़ कर सब कुछ बंद रहेगा। यात्री और निजी वाहन भी नहीं चल पाएंगे। अब सोमवार छह बजे के बाद ही शहर में सामान्य गतिविधियां शुरू होंगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती करने के निर्देश जारी किए हैं।