Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह करने वालों का सम्मान

संवाद सहयोगी रामकोट दुर्गा मंदिर नगरोटा गुजरू में विश्व हिदू परिषद की ओर से श्री राम मंदिर निर्मा

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 06:23 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 06:23 AM (IST)
श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह करने वालों का सम्मान
श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह करने वालों का सम्मान

संवाद सहयोगी, रामकोट:

loksabha election banner

दुर्गा मंदिर नगरोटा गुजरू में विश्व हिदू परिषद की ओर से श्री राम मंदिर निर्माण में धन संग्रह कर्ताओं को शुक्रवार को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। विहिप के जिला प्रधान कैप्टन पवन कुमार शर्मा, आरएसएस प्रात सेवा प्रमुख बलदेव सिंह, एकल अभियान के प्रतिनिधि प्रभारी महेंद्र सिंह मनकोटिया, जिला प्रचारक महेंद्रजीत व जिला मंत्री विजय कुमार शर्मा ने तहसील के गुजरु नगरोटा खंड की सभी 22 पंचायतों के श्री राम मंदिर निर्माण धन संग्रह कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर पंचायत सत्र की समीक्षा भी की गई। जिला प्रधान पवन कुमार शर्मा ने बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए रामकोट तहसील, खंड नगरोटा गुजरू के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम करते हुए घर-घर जाकर लोगों के साथ मेल-मिलाप कर धन राशि एकत्रित की है। लोगों ने भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए उत्साहित होकर दान दिया है। उन्होंने बताया कि तहसील भर से अभी तक 13 लाख रुपये की राशि एकत्रित की जा चुकी है। मंदिर परिसर में लगाए पौधे

संवाद सहयोगी, बनी : भाजपा के मंडल प्रधान बृजमोहन सिंह ने चंदल के निकट बनाड़ी बसकी नाग मंदिर परिसर और दूसरे स्थानों पर गाव के लोगों के साथ मिलकर दो दर्जन के करीब देवदार के पेड़ लगाए। इस अवसर पर बृजमोहन सिंह ने गाव के लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और पेड़ की गुणवत्ता के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जनसंख्या बढ़ रही है। वन खत्म होते जा रहे हैं। सभी लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए आगे आना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्र में इसी महीने पेड़ लगाए जाते हैं। चंद दिन पहले भी एमजीएम स्पो‌र्ट्स क्लब भहरमुता ने भी लोगों को जागरूक कर के पेड़-पौधे लगाने का कार्य किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.