Move to Jagran APP

भाजपा बताए बिलावर कब बनेगा जिला?

संवाद सहयोगी, बिलावर : भाजपा ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पूर्व जनता से बिलावर को जिला बना

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jun 2018 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jun 2018 07:45 PM (IST)
भाजपा बताए बिलावर कब बनेगा जिला?
भाजपा बताए बिलावर कब बनेगा जिला?

संवाद सहयोगी, बिलावर : भाजपा ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पूर्व जनता से बिलावर को जिला बनाने का वादा किया था। भाजपा सरकार में सहयोगी पार्टी बनने के बाद भी साढ़े तीन साल में उस वादे को पूरा नहीं कर पाई है। अब कोई भी भाजपा नेता बिलावार को जिला बनाने के मुद्दे पर बात नहीं कर रहा है। इससे जनता का भाजपा से भरोसा उठ रहा है। अब समय आ गया है कि पार्टी कार्याकर्ता एक्शन में आकर भाजपा की कथनी और करनी को जनता के सामने लाएं। यह बात नेका कार्यकर्ताओं की बिलावर में हुई बैठक में पार्टी जिला अध्यक्ष रोमी खजूरिया ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने आरोप लगाया कि सासद जितेंद्र सिंह ने चुनाव जीतने के बाद आज तक बिलावर की जनता की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि बिलावर को भी जिले का दर्जा दिलाने के लिए पूर्व की नेंका सरकार ने नई प्रशासनिक इकाईयों का गठन कर प्लेटफार्म तैयार कर दिया है। अब भाजपा सरकार चार साल भी पूर करने जा रही है। भाजपा बताए कि वह बिलावर को जिले के दर्जा कब तक देगी। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष संजीव कुमार सेठी, चग्गर सिंह, गिरदारी लाल, हुकम चंद, मखन सिंह, बेली राम आदि उपस्थित थें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.