नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मरीजों में बाटे फल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वा जन्मदिन बसोहली में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को मरीजों में फल वितरण वैक्सीनेशन सेंटर में मास्क बांटने के अलावा कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया और एक- दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद (डीडीसी)चेयरमैन महान सिंह म्यूनिसिपल प्रधान सुमेश सपोलिया राम चंद केवल सिंह युव कर्ण सिंह पहाड़ी जिला उप प्रधान अल्प संख्यक मोर्चा के जिला प्रधान परवेज रजा मंडल प्रधान बलविंद्र सिंह महिला मंडल प्रधान तृप्ता मिश्रा शिव कुमार पाधा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की।
संवाद सहयोगी, बसोहली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वा जन्मदिन बसोहली में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को मरीजों में फल वितरण, वैक्सीनेशन सेंटर में मास्क बांटने के अलावा कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया।
भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया और एक- दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद (डीडीसी)चेयरमैन महान सिंह, म्यूनिसिपल प्रधान सुमेश सपोलिया, राम चंद, केवल सिंह, युव कर्ण सिंह, पहाड़ी जिला उप प्रधान, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला प्रधान परवेज रजा, मंडल प्रधान बलविंद्र सिंह, महिला मंडल प्रधान तृप्ता मिश्रा, शिव कुमार पाधा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की। नरेन्द्र मोदी के राज में देश में हो रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए डीडीसी चेयरमैन ने बताया कि मैट्रो का सर्वे जम्मू एवं श्रीनगर में पूरा हो चुका है, काम शुरू होने जा रहा है। दोनों को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। कश्मीर में रेल सुविधा पहुंचाने के लिए कार्य जोरों पर चल रहा है। नई सड़कों का जाल बनाया जा रहा है और पुरानी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का काम चल रहा है। बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए बिजली ढांचों को मजबूत किया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में 24 घटे बिजली मिलेगी। कोई भी महिला घर से बाहर पानी लेने न जाए, इसलिए हर घर नल योजना पर जलशक्ति विभाग काम कर रहा है। महानपुर में काम अंतिम दौर में है। इस के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता सीएचसी बसोहली में गए और वहां मरीजों में फल वितरित किए। वहीं सीएचसी बसोहली की बीएमओ अनु राधा केरनी ने सीएचसी में पेश आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उसके बाद कुडेरा में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान वैक्सीन लगवाने आए सभी लोगों में मास्क वितरित किए गए। अभी तक बसोहली उपजिला में 18 से 45 तक की आयु में 85 फीसद लोगों का टीकाकरण हो चुका है।