Move to Jagran APP

दो मंत्रियों ने सुनीं जनता की फरियाद, खोला आश्वासनों का पिटारा

किया जिस की अनुमानित लागत 352.50 लाख रुपये जंदरैली से भीकड़ 4.

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 01:18 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:24 AM (IST)
दो मंत्रियों ने सुनीं जनता की फरियाद, खोला आश्वासनों का पिटारा
दो मंत्रियों ने सुनीं जनता की फरियाद, खोला आश्वासनों का पिटारा

संवाद सहयोगी, बिलावर/बसोहली: राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद जिले में रविवार को दो केंद्रीय राज्यमंत्री एक साथ अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे और विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान केद्रीय विदेश राज्य मंत्री बी. मुरलीधरन ने रविवार को डिग्री कॉलेज परिसर में पांच करोड़ की लागत से बने नव निर्मित ऑडीटोरिम लोगों को समर्पित किया, जबकि बसोहली में केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।

loksabha election banner

विभिन्न समागमों में दोनों मंत्री को स्थानीय लोगों ने न सिर्फ समस्याओं से अवगत करवाया, बल्कि उसका जल्द ही समाधान करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश की। बिलावर के डिग्री कॉलेज में ऑडीटोरियम में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री बी.मुरलीधरन ने कहा कि अनुच्छेद 370 की वजह से विकास की गति रुक गई थी, क्योंकि जम्मू कश्मीर में उद्योगपति इंडस्ट्रीज लगाने के लिए नहीं आ रहे थे, लेकिन अब जम्मू कश्मीर में शांति और विकास का एक नया दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में एक निशान और एक विधान हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में कोई मंत्री सैर सपाटे के लिए नहीं, बल्कि लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होने के लिए आये हैं, जिसकी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय को करेंगे। बाक्स----

बिलावर में 28.33 करोड़ के विकास कार्य लोगों को समर्पित

केद्रीय विदेश राज्य मंत्री बी. मुरलीधरन ने रविवार डिग्री को कॉलेज परिसर में पांच करोड़ की लागत से बने नव निर्मित आडीटोरिम के अलावा पीएमजीएसवाई की 23 करोड़ की लागत से बनी कटट से मशेडी और कटली सडक का उदघाटन कर उसे जनता को समर्पित किया। इसी दौरान उन्होंने टांडी में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 19 लाख की लागत से बनाई जा रही रूलर हट का भी शिलान्यास ई फांउडेशन कर किया। इस मौके पर वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार सहित एडीसी संदेश कुमार शर्मा व उपजिला प्रशासन के आलाधिकारी उपस्थित थे। बाक्स----

पंच-सरपंचों ने की बिलावर को जिला बनाने की मांग

संवाद सहयोगी, बिलावर: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री बी. मुरलीधरन के सामने बीडीसी चेयरमैन हो या फिर क्षेत्र के सरंपचों ने एक स्वर में वर्षो पुरानी मांगों को उठाते हुए बिलावर को जिले का दर्जा देने की मांग की, ताकि इलाके में विकास की रफ्तार तेज हो सके।

ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी बिलावर के चेयरमैन अशोक कुमार सपोलिया ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं को रखते हुए कहा कि बिलावर एक पहाड़ी और पिछड़ा इलाका है। यहां के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सौ किलोमीटर से अधिक का सफर तय करना पड़ता है, लिहाजा सरकार को चाहिए कि बिलावर को जिले का दर्जा देकर लोगों की सालों पुरानी मांग को पूरा किया जाए। इसके अलावा बिलावर और जिला मुख्यालय कठुआ के बीच दूरियों को कम करने के लिए बालासुंदरी टनल बनाने की भी मांग की। इस टनल के बन जाने से जाने से बिलावर कठुआ का सफर तीन घंटे से कम होकर महज आधा घंटा रह जाएगा। बाक्स---

झलकियां

11 : 30 बजे: हेलीकॉप्टर फितर के खेल मैदान में उतरा।

11 : 42 मिनट पर केंद्रीय मंत्री बी मुरलीधरन डिग्री कॉलेज बिलावर पहुंचे।

11: 49 पर एनसीसी कैडटों ने गॉड ऑफ आर्नर दिया।

11: 53 मिनट पर मल्टीपर्पज ऑडीटोरियम का उदघाटन किया।

12 : 5 मिनट पर केंद्रीय मंत्री द्वारा द्वीप प्रज्जवलित किया गया। 12 : 6 मिनट पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

12 :7 मिनट पर एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री को उपजिला से परिचय करवाया।

12 :15 पर केंद्रीय मंत्री का संबोधन शुरू हुआ।

1 : 22 मिनट पर समाप्त किया।

1 : 30 पर स्टालों का निरीक्षण किया।

1 : 35 पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के लिए रवाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.