Move to Jagran APP

कांग्रेस वर्करों ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी कठुआ जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी को 103वें जन्म

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 11:57 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 11:57 PM (IST)
कांग्रेस वर्करों ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस वर्करों ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, कठुआ: जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी को 103वें जन्मदिन पर याद किया। काग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गाधी के चित्र पर पुष्प अíपत कर नमन किया। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत को दुनिया में एक जीवंत और शक्तिशाली देश बनाने में श्रीमती गाधी की भूमिका रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए, इतना ही नहीं विश्व समुदाय की पुरानी राय भी बदल दी। 19 नवंबर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावित नेहरू परिवार में पैदा हुई इंदिरा गाधी देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री थीं। उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि लौह महिला के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने देश को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की महान ऊंचाइयों तक पहुंचाया। भारत उनके कुशल नेतृत्व के कारण विश्व में एक मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा। उन्होंने समाज के दलित और गरीब तबकों के कल्याण और उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने दिवंगत नेता और काग्रेस पार्टी के साथ अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में काग्रेस पार्टी मजबूत हुई। वे हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती थीं।

loksabha election banner

इस अवसर पर कांग्रेस नेता युगल किशोर बाली, कुलबीर पठानिया, रुलदू राम, नरिंदर राठौर, प्रवीण भगत, मुकेश सूदन, अश्वनी कुमार, आशु शर्मा, अजय कुमार, काका राम, पुषन शर्मा, तिलक राज, साहिल कुमार, कृष्ण शर्मा, दविंदर कुमार आदि मौजूद रहे।

उधर, जम्मू स्थित प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने को भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भी पूरा भारत पूर्व प्रधानमंत्री के कायों और उनके नेतृत्व की मिसाल देता है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पार्टी के उपप्रधान रमन भल्ला, महासचिव मनमोहन सिंह, योगेश साहनी, इंदू पवार, उदयभान सिंह चिब, शिव देव सिंह, स्वर्ण सिंह सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने कहा कि पूर्व प्रणानमंत्री इंदिरा गांधी एक दूरदर्शी नेता होने के अलावा भारत माता की महान बेटी थीं। उन्होंने कहा कि उनकी कहीं हुई बातें आज भी हर किसी को प्रेरित करती हैं। मुश्किल हालात का सामना करने और देश को तरक्की व खुशहाली के पथ पर ले जाने की उनकी वचनबद्धता का हर कोई कायल था। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से इतिहास बनाया है। भल्ला ने इस मौके पर हाल ही में संशोधित किए गए भूमि कानून को जन विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव भाजपा के चेहरे को बेनकाब करता है। उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि 62 करोड़ किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं। किसानों की मांगों को पूरा करने के स्थान पर उनके खिलाफ ही मोदी सरकार कानून बना रही है। महासचिव मनमोहन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति विशेष लगाव था। यही कारण है कि यहां के लोगों में भी उनके प्रति बहुत अधिक आदर व सम्मान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.