Move to Jagran APP

अशफाक बने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान

जागरण संवाददाता कठुआ भारतीय मजदूर संघ के 15वें त्रिवार्षिक अधिवेशन में कठुआ के अशफा

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 12:00 AM (IST)
अशफाक बने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान
अशफाक बने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान

जागरण संवाददाता, कठुआ: भारतीय मजदूर संघ के 15वें त्रिवार्षिक अधिवेशन में कठुआ के अशफाक अहमद चौहान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान बनाए गए है।

loksabha election banner

कठुआ जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय अधिवेशन के समापन पर रविवार को संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने की घोषणा की गई। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महासचिव विनय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में अगले तीन वर्ष के लिए गठित प्रदेश कार्यकारिणी के अशफाक अहमद को प्रधान चुना गया। उनके साथ नीलम शर्मा को महासचिव, रवि हंस, मुकेश कुमार को सचिव, नसीब सिंह व रोहित सेठ को प्रचार सचिव, सचिन बाली को कैशियर और अशोक चौधरी को संगठन सचिव बनाया गया है।

कार्यकारिणी गठन के बाद विनय सिन्हा ने प्रदेश डेलीगेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार की ओर से उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि नये श्रम कानून जल्द ही लागू हो जाएंगे। इसमें फिक्स टर्म एवं इंप्लाइमेंट और कांटेक्ट इंप्लाइमेंट आदि नये श्रम कानून कर्मचारियों के हित में नहीं हैं, क्योंकि उसके लिए लड़ाई लड़ी जानी है। इसके अलावा मजदूर संघ जम्मू कश्मीर में सभी अस्थायी कर्मियों के स्थायी करने की मांग को लेकर जारी आंदोलन को समर्थन करेगा। इसके अलावा संघ जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा ईपीएफओ में जमा राशि पर 8.50 फीसद ब्याज को 5.5 फीसद करने के आदेश को अवैध करार देकर उसे वापस लेकर कर्मचारियों को हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई की मांग करेगा। जम्मू कश्मीर में भी केंद्र सरकार के न्यूनतम वेजिज को लागू करने आदि की मांगों को लेकर संघर्ष करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.