Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने पर जोर

संवाद सहयोगी बिलावर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 04:54 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 04:54 AM (IST)
भाजपा कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने पर जोर
भाजपा कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने पर जोर

संवाद सहयोगी, बिलावर: भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही पार्टी के कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

loksabha election banner

रविवार को टाऊन हाल में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि आज भाजपा को मजबूत करने का संकल्प हर एक कार्यकर्ता ले, ताकि आने वाले दिनों में भाजपा का कमल सशक्त तरीके से बिलावर, बसोहली और बनी सहित पूरे जम्मू कश्मीर में खिले। उन्होंने पार्टी के सभी मोर्चा, संगठन, सेल प्रभारियों से कहा कि भाजपा की गतिविधियां हर कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएं और भाजपा की सभी मंडल और जिला कार्यकारिणी अपनी सक्रियता बढ़ाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। जम्मू कश्मीर में परिसीमन किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय है जब पार्टी का विस्तार और ज्यादा तेजी से हर पार्टी कार्यकर्ता करें, जिससे आने वाले समय में भाजपा का कमल और ज्यादा मजबूती के साथ खिले।

इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र का चौमुखी विकास करवाया है, जिसका जीता जागता उदाहरण बिलावर है। बिलावर में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में नया कीर्तिमान लिखा है, क्योंकि भाजपा ने सड़कों का जाल बिछाया व विकास के नए प्रोजेक्ट शुरू करवाया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री डीके मनियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि यह समय संगठन और पार्टी को मजबूत करने का है, इसलिए हर भाजपा कार्यकर्ता आज से ही सुनिश्चित करें कि वह अपने क्षेत्र को मजबूत बनाएगा, ताकि भाजपा का गढ़ और ज्यादा मजबूत हो सके। पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव में उतरना है, जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी पड़ेगी। भाजपा का हर साथी अपने साथ नए साथियों को जोड़ेगा। भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जिला विकास परिषद के चेयरमैन महान सिंह, भाजपा पहाड़ी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जीवनलाल, जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह अंडोत्रा, जिला विकास परिषद सदस्य माडली नीरू राजपूत, जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी, म्यूनिसिपल कमेटी बिलावर के अध्यक्ष उमाकात बसोत्रा, कमेटी बसोहली के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, बग्गन ब्लॉक की बीडीसी चेयरमैन निशा देवी, बीडीसी चेयरमैन माडली ब्लॉक रीता देवी, भाजपा जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण, भाजपा पंचायती राज सैल के जिला अध्यक्ष रविंदर सिंह बिलोरिया, भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बिलोरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलेखा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की बिलावर मंडल अध्यक्ष रजनी शर्मा के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उदित शर्मा समेत भाजपा नेताओं ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.