Move to Jagran APP

वकील हड़ताल पर, नहीं हो रहे लोगों के काम

वकीलों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी नही हो पाए कोर्ट परीसर में लोगों के काम।वकीलों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी नही हो पाए कोर्ट परीसर में लोगों के काम।वकीलों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी नही हो पाए कोर्ट परीसर में लोगों के काम।वकीलों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी नही हो पाए कोर्ट परीसर में लोगों के काम।वकीलों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी नही हो पाए कोर्ट परीसर में लोगों के काम।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 01:26 AM (IST)
वकील हड़ताल पर, नहीं हो रहे लोगों के काम
वकील हड़ताल पर, नहीं हो रहे लोगों के काम

संवाद सहयोगी, कठुआ: पिछले दस दिनों से वकीलों की हड़ताल भूमि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक अधिकारियों के पास ही रखे जाने की मांग को लेकर जारी है। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, वकीलों के हड़ताल पर रहने की वजह से लोगों के कामकाज नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं।

loksabha election banner

न्यायालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कहा कि प्रदेश प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण कोर्ट के कामकाज के साथ-साथ वकीलों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदेश प्रशासन का रवैया लोगों के हित में नहीं है। वकीलों ने मांग करते हुए उपराज्यपाल से मांगों पर विचार करने और जेएंडके के केंद्र शासित प्रदेश की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मामले को जल्द से जल्द हल करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों में शामिल अभिषेक, सुभाष शर्मा, सुशील गुप्ता, गंगा राम शर्मा, हरिदर सिंह, दविदर शर्मा, राहुल शर्मा, दविदर सिंह, विनोद डोगरा, कुलदीप शर्मा, सौरव महाजन, वी एस बिलोवरिया, पवनदीप सिंह, आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.