महिला को बेटी की शादी के लिए दी आर्थिक सहायता
रंजीत सिंह ने समाजिक कार्यों में अपने हाथ आगे बढ़ाते हुए रविवार गरां गांव की बेसहारा गरीब महिला सुदेश कुमारी को उसकी बेटी के विवाह
जागरण संवाददाता, कठुआ: भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रंजीत सिंह ने सामाजिक कार्यों में अपने हाथ आगे बढ़ाते हुए रविवार को गरां गांव की बेसहारा गरीब महिला सुदेश कुमारी को उसकी बेटी के विवाह के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। भाजपा ने उनके आवास पर जाकर महिला को आर्थिक सहायता दी। महिला ने भाजपा नेता का उन्हें विवाह के मौके पर आर्थिक सहायता करने के लिए आभार जताया और कहा कि इस राशि से उसे काफी सहयोग मिलेगा। वहीं ठाकुर रंजीत सिंह ने बताया कि उनके पास इस गरीब महिला की बेटी की शादी की सूचना पहुंची थी। जिसके चलते उन्होंने इसमें सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अशोक जसरोटिया, अश्वनी शर्मा, नायब सरपंच यश पाल शर्मा, मंडल प्रधान राजेंद्र बख्शी भी मौजूद थे।