किसानों को जैविक खेती करने को किया प्रेरित
आज किसानों को खेती की फसलों को किस तरह से लगाना चाहिए उसके बारे में किसानों को जागरूक किया। वीरवार को कृषि विभाग सब डिवीजन दयालाचक द्वारा पंचायत चक हरिया में एक एग्जीबिशन और किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन मडीन तहसील के चेयरमैन
संवाद सहयोगी, चड़वाल: किसानों को फसलों को किस तरह से लगाना चाहिए, उसके बारे में किसानों को जागरूक किया गया। वीरवार को कृषि विभाग सब डिवीजन दयालाचक ने पंचायत चक हरिया में किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन मडीन तहसील के चेयरमैन करण कुमार ने किया।
इस दौरान किसानों को जेविक खेती की अलग-अलग फसलों को किस प्रकार उगाया जाए, उसके बारे में जानकारी दी गई। कृषि विभाग के निदेशक विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गांव टांडा में विभाग द्वारा इस गांव को गोद लिया गया है, जिसमें लगभग 50 किसान शामिल है। उन्होंने कहा कि आजकल लोग कई सारी बीमारियों से ग्रसित हैं, उसका कारण यह है कि चाहे सब्जियां हो या फिर गेहूं या धान की फसलें, इन सब फसलों में हम रासायनिक या फिर कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। इनसे बीमारियों से कैसे बचा जाए, उसका एक ही तरीका है जैविक खेती, जिसमें किसी भी तरह की कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल नहीं होता।
कार्यक्रम में 300 के करीब किसानों ने हिस्सा लिया। मडीन ब्लॉक के चेयरमैन करण कुमार ने कहा कि ऐसे जागरूक शिविर और भी पंचायतों में लगाएं, ताकि चड़वाल क्षेत्र के किसान जागरूक हो। इस बार ज्यादा बारिश होने के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है, जिससे किसान काफी नाराज हैं, इसलिए किसानों को उनकी खराब हुई फसल का मुआवजा मिलना चाहिए। इस मौके पर सरपंच दिवान सिंह, सरपंच राकेश चौधरी भी उपस्थित थे।