किसानों को आधुनिक तकनीक की दी जानकारी
संवाद सूत्र, बनी : किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देने के लिए बनी और डुग्गन में किसान कल्याण कार्
संवाद सूत्र, बनी : किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देने के लिए बनी और डुग्गन में किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई।
इसके अलावा अतिरिक्तव्यवसाय के बारे में भी बताया गया। बनी में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अजीत सिंह और डुग्गन में बीडीओ राम चंद मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बनी में कृषि विभाग के अधिकारी संजय कुमार ने किसानों को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2022 से पूर्व सभी किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाओं से कृषि उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। वहीं, किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें कैश क्रॉप, उन्नत बीजों के उपयोग के बारे में जानकारी देने के अलावा उन्हें भेड़ पालन, मतस्य पालन व पोल्ट्री की भी जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम ने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए किसानों को सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।