मौलाना ने भाईचारे का दिया पेगाम
संवाद सूत्र बनी बनी में भी पूरे देश की तरह ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया सुबह से
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 06:42 AM (IST)
संवाद सूत्र, बनी : बनी में भी पूरे देश की तरह ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगा में एकत्रित हुए यहा नवाज अता की। सबसे बड़ी ईद लुवाग में मनाई गई। यहा हजारों की संख्या में लोगों ने ईदगाह में नमाज अता की। इस अवसर पर मौलाना जाकिर हुसैन ने नमाज अता करवाई और आपस में भाईचारे का पेगाम भी दिया। बनी में ईद की नवाज अता की गई। इस अवसर पर हिंदू बिरादरी के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सबसे बड़ा जोश छोटे बच्चों में पाया गया जो सुबह से ही एक दूसरे के घर में नए कपड़े पहन कर जाते नजर आए। इसके अलावा चलोग, चंडीहार, धमान में भी ईद मनाई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें