अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से कई क्षेत्रों में पानी आपूर्ति प्रभावित
बिलावर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कहा कि विभाग में स्थाई कर्मियों की संख्या सिर्फ 22 ह
जागरण टीम, कठुआ/बिलावर : चार दिन से जारी जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल कल मंगलवार तक है। शाम में फिर बैठक कर कर्मचारी आंदोलन की आगे की रणनीति तय कर सकते हैं। बहरहाल, अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से शहर क्षेत्र में तो पेयजल आपूर्ति पर ज्यादा असर तो नहीं पड़ रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। हालांकि विभाग के अधिकारी जलापूर्ति में कोई बाधा नहीं आने का दावा कर रहे हैं।
बिलावर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कहा कि विभाग में स्थाई कर्मियों की संख्या सिर्फ 22 है, जो कि पूरे बिलावर उप जिला में है और सैकड़ों की संख्या में अस्थाई कर्मी लोगों को नियमित तौर पर पेयजल सप्लाई देने के लिए दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पीएचपी स्टेशनों पर काम नहीं किया। अस्थाई कर्मचारियों ने पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के उप जिला अध्यक्ष बीरबल जलमेरिया विक्रम मंगोत्रा, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, मोहिदर कुमार, कमलेश बासोत्रा, प्रेम सिंह, रंजीत, बंसीलाल, किशोर कुमार,महेंद्र कुमार, राजेश चंद्र आदि दैनिक वेतन भोगियों ने कहा कि जल शक्ति विभाग में सेवाएं देते हुए उन लोगों को 20 से अधिक साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन लोगों की स्थाई करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी कारगर नीति नहीं बनाई। सरकार उपेक्षापूर्ण नीति अपना रही है। 70 महीनों के बकाया वेतन को जल्द से जल्द जारी किये जाने की मांग की। पीएचई एंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बिलावर सब डिवीजन के पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित तौर पर वेतन नहीं मिलने के कारण वे लोग आर्थिक बदहाली के शिकार हो चुके हैं, जिसके कारण उनके परिवार भूखे मरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। आर्थिक बदहाली के कारण वे लोग अपने बच्चों के लिए दो वक्त का खाना नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने नियमित वेतन देने के साथ-साथ दैनिक वेतन भोगियों के 70 महीनों के बकाया वेतन को जल्द जारी करने की मांग की। जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मियों ने कहां के दिलावर उप जिला में जल शक्ति विभाग के स्थाई कर्मियों की संख्या कुल मिलाकर 22 है जिनमें से अधिकतर इस साल ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।