19 को पीएमओ राज्यमंत्री माडली में लगाएंगे जनता दरबार
संवाद सहयोगी, बिलावर : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और मंत्री अभी से जनता में सक्रिय ह
संवाद सहयोगी, बिलावर : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और मंत्री अभी से जनता में सक्रिय होना शुरू हो गए हैं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कौल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। अब पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 19 फरवरी को बिलावर के नरसिंह गौशाला माडली में इसी कम्र में कार्यक्रम करने जा रहे हैं। पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के बिलावर दौरे को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक पहाड़ी जिला मंत्री एवं सरपंच कोहग अमरीक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्त्रम की रूप रेखा तैयार की गई। यहा उन्होंने कहा कि अपने दौरे के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह मंगलवार को जनता दरबार भी लगाएंगे। यहा वह लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसलिए हर क्षेत्र का व्यक्ति आए और अपनी बात को रखें। बैठक में भाजपा के चंद्र भूषण गुप्ता, भाजपा ओबीसी सेल के जिला प्रधान गोपाल कृष्ण, मंडल महासचिव बिक्रम सिंह, राजेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।