Move to Jagran APP

ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता : विक्रम सिंह

ग्रामीणों की समस्याओं रूबरू होने के लिए जिला विकास परिषद (डीडीसी) बिलावर के सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बग्गन ब्लॉक की पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनने के साथ ही उसके समाधान का आश्वासन दिया। डीडीसी सदस्य विक्रम सिंह ने कहा कि ग्रामीणों व पहाड़ी क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वह प्रयासरत है। उन क्षेत्रों के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा जो किसी न किसी कारण विकास के मामले में पिछड़े हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 06:01 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 06:01 AM (IST)
ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता : विक्रम सिंह
ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता : विक्रम सिंह

संवाद सहयोगी, बिलावर : ग्रामीणों की समस्याओं रूबरू होने के लिए जिला विकास परिषद (डीडीसी) बिलावर के सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बग्गन ब्लॉक की पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनने के साथ ही उसके समाधान का आश्वासन दिया। डीडीसी सदस्य विक्रम सिंह ने कहा कि ग्रामीणों व पहाड़ी क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वह प्रयासरत है। उन क्षेत्रों के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो किसी न किसी कारण विकास के मामले में पिछड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से ही बग्गन ब्लॉक की पंचायतें हैं। इनमें मडहुन पंचायत के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूल में अतिरिक्त क्लास रूम स्टॉफ, बिजली पानी और सड़क की समस्याओं का भी हल किया जाएगा। विक्रम सिंह को स्थानीय बिशन सिंह, सुरजीत सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया और कहा कि लोगों को सड़क की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। स्कूलों में शिक्षकों को भी कमी है। अब गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। अब पानी की समस्या भी उनकी पंचायत में विकराल रूप धारण कर लेगी। वहीं, मडहुन पहुंचने पर बीडीसी सदस्य विक्रम सिंह का ग्रामीणों ने पहाड़ी रीति रिवाज ढोल धासू बासुरी बजा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में हर क्षेत्र में विकास होगा। क्योंकि प्रदेश में विकास के लिए केंद्र ने अच्छा पैकेज दिया है। डीडीसी सदस्य भी अपने क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देंगे। उनकी भी अब जिम्मेदारी तय हो गई है। इस दौरान उनके साथ पहाड़ी क्षेत्र के काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.