Move to Jagran APP

राजनीतिक जमीन खो चुकी कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार : भाजपा

पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है किसी ना किसी बहाने देश में अस्थिरता पैदा कर राजनीतिक रोटियां सेकने का कार्य करती है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए काम करने के प्रति वचनबद्ध है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:12 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:12 AM (IST)
राजनीतिक जमीन खो चुकी कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार : भाजपा
राजनीतिक जमीन खो चुकी कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार : भाजपा

संवाद सहयोगी, बिलावर : पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है किसी ना किसी बहाने देश में अस्थिरता पैदा कर राजनीतिक रोटियां सेकने का कार्य करती है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए काम करने के प्रति वचनबद्ध है। ये बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा ने बिलावर में आयोजित पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी हो या फिर समाज के गरीब वर्ग तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की बात हो, हर मौके पर अपने दायित्वों के प्रति दलगत राजनीति छोड़ कर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच संकट कि घड़ी में भी पहुंचे। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी के साथ लड़ाई में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही। गरीब बेसहारा तक राशन, मास्क और सैनिटाइजर अपने निजी खर्च पर लोगों को उपलब्ध करवाए। बाकी दलों के नेता घरों में आराम फरमा रहे थे।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नीरू राजपूत ने कहा कि किसान बिल पर कांग्रेस द्वारा की जा रही नौटंकी ज्यादा देर तक नहीं चलेगी। कांग्रेस का दुष्प्रचार किसान सिरे से नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान जानते हैं कि उनके हित में क्या है और कौन नौटंकी कर रहा है। उन्होंने किसानों के बिल पर चर्चा की। इस दौरान किसानों के विचारों को सुना गया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष कर्नल महान सिंह ने कहा कि कोरोना काल में हर भाजपा कार्यकर्ता अपने आस-पड़ोस में नजर रखते थे कि कोई भूखा न सोए। घर-घर जाकर लोगों तक राशन पहुंचाया। वहां तक राशन पहुंचाया गया, जहां गाड़ी नहीं पहुंच सकती थी। कंधों पर राशन उठाकर गरीबों तक पहुंचाया।

इस मौके पर भाजपा के पहाड़ी जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण, मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता हर गांव गांव जाकर किसानों को किसान बिल के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इस बिल के फायदों के बारे में भी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को बताएंगे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव उपदेश अंदोत्रा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं कोहग के सरपंच अमरीक सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलेखा शर्मा, महिला मोर्चा की महासचिव उर्मिला अंडोत्रा, बिलावर मंडल अध्यक्ष रजनी रानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.