कोरोना से बचाव के लिए गायत्री मंत्र का जाप
संवाद सहयोगी बसोहली कोरोना से बचाव को लेकर धार महानपुर की नायब सरपंच सुलेखा शम
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बसोहली: कोरोना से बचाव को लेकर धार महानपुर की नायब सरपंच सुलेखा शर्मा अपनी ओर से महिलाओं को गायत्री मंत्र के प्रति जागरूक कर रही हैं, उनके साथ मिलकर हर रोज सुबह 9 से 12 बजे तक गायत्री मंत्र का जाप कर रही हैं। पहाड़ी और पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं का गायत्री मंत्र के प्रति बता रही हैं कि यह मंत्र कई प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाता है, जिसे विज्ञान भी मानता है। हम सब को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए, ताकि वह शांति और भाईचारे के धर्म और राह पर चलें। उक्त महिलाएं बसोहली ही नहीं, बल्कि बिलावर के आसपास के गांवों में भी जाकर उन्हें गायत्री मंत्र के जाप के प्रति जागरूक कर रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें