नुकनाली के लिए छड़ी यात्रा रवाना
संवाद सहयोगी, बसोहली : तहसील की पंचायत नगाली के गांव कुंड में स्थित चामुंडा माता के मंदिर से नुकनाली
संवाद सहयोगी, बसोहली : तहसील की पंचायत नगाली के गांव कुंड में स्थित चामुंडा माता के मंदिर से नुकनाली माता के मंदिर के लिए छड़ी यात्रा रवाना हुई। तहसील के कई गांवों से आए लोग कुंड में चामुंडा माता के मंदिर में इकट्ठा हुए। लंगर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद भजन कीर्तन के उपरांत नुकनाली के लिए छड़ी यात्रा रवाना हुई। इस दौरान तहसील के ऊंचे पर्वत मां के जयघोष से गूंजने लगे। तीन दिन की यात्रा पहले चरण में ढुग्गन पहुंचेगी यहां पर रात को विश्राम करने के बाद सुबह यह नुकनाली के लिए रवाना होगी। मां के जयकारे लगाते हुए 500 के करीब भक्तों का जत्था ऊंची-नीची पहाडि़यों पर चलता जा रहा था। ढोल, बाजा, नगाड़ों और स्थानीय बाजों के साथ जयकारे लगाते हुए जत्था चलता रहा। चामुंडा मंदिर के पुजारी धनी राम, स्थानीय निवासियों चैन सिंह, प्रेम चंद, दुर्गा दास, राजेंद्र सिंह, अनंत राम आदि ने बताया कि इस क्षेत्र से केवल आज के ही दिन एक ही जत्था माता के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। इस जत्थे में 500 के करीब व्यक्ति, जिसमें बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। यह यात्रा तीन दिन रहेगी और वापस यहां पर संपन्न होगी।