केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
संवाद सहयोगी बसोहली भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोगरा ने बसोहली पीडब्ल्
संवाद सहयोगी, बसोहली: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोगरा ने बसोहली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डोगरा ने कहा कि महिलाओं ने यह दिखा दिया कि प्रदेश की नारी किसी से कम नहीं है। कोरोना काल में महिला कार्यकर्ताओं ने लोगों का भरपूर सहयोग दिया। अपनी ओर से सैनिटाइजर, मास्क, राशन भी उपलब्ध करवाया, प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए धन जुटाया, आरोग्य सेतु एप के बारे में लोगों को जागरूक किया। महिलाओं के कारण ही क्षेत्र कोरोना की जंग जीत रहा है। हमारी संगठन की महिलाओं ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया। खुद से गावों की साफ सफाई की। यहा पर आने का मौका पहली बार मिला, अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से बात होती रही है। मगर मन में बात उठ रही थी कि सब से मिलने जाउंगी, फेस कवर, सैनिटाइजर का प्रयोग करुंगी और दो गज की दूरी बना कर एसओपी का पालन करुंगी। हर बूथ पर दस दस बहनों को जोड़ना है। उन की लिस्ट बनाना शुरू कर देना है।
संगठन की मजबूती को बनाए रखने के लिये पूरी तरह से तैयार रहना है। प्रधानमंत्री की योजनाएं गरीबों के कल्याण हेतु चलाई हैं, उनके बारे में लोगों को जागरूक करना है। आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। लोगों के खाते खुलवाने हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाने हैं। भारत को विकसित करने के लिये अपनी और से पार्टी के लिये काम करना है।
इस अवसर पर जिला प्रधान सुलेखा शर्मा के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जो भी काम दिया जाता है उसे समय पर पूरा किया जाता है। इस अवसर पर पहाड़ी जिला प्रधान महान सिंह, नीरू राजपूत जिला प्रभारी, उíमला अंदोत्रा जिला महासचिव, नीना रकवाल जिला महासचिव, बीडीसी चेयरमैन बसोहली सुषमा जम्वाल, बीडीसी चेयरमैन धार महानपुर सुषमा करियाल, मंडल प्रधान तृप्ता देवी, म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान सुमेश सपोलिया, जिला युवा मोर्चा प्रधान जसवीर सिंह, मंडल प्रधान बलविंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान परवेज रजा, पार्षद निर्मला मनकोटिया सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।