Move to Jagran APP

युवा जोड़ो संकल्प अभियान में भाजयुमो ने निकाली रैली

संवाद सहयोगी बिलावर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा जोड़ों संकल्प अभियान के तह

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 07:34 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 07:34 AM (IST)
युवा जोड़ो संकल्प अभियान में भाजयुमो ने निकाली रैली
युवा जोड़ो संकल्प अभियान में भाजयुमो ने निकाली रैली

संवाद सहयोगी, बिलावर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा जोड़ों संकल्प अभियान के तहत सोमवार को रैली निकाली। रैली का आयोजन कर युवाओं से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की गई। युवा मोर्चा द्वारा बिलावर में आयोजित की गई रैली में भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जमवाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा कंधों को देश के निर्माण में अहम जिम्मा सौंपा है। प्रधानमंत्री द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बखूबी निभा रहे हैं। चाहे वह कोरोना काल के दौरान गरीब, असहाय लोगों को कि मदद की बात हो या फिर प्रवासी मजदूरों को महामारी के दौर में राशन पहुंचाने का काम हो। हमारे कार्यकर्ताओं ने उस जिम्मेदारी को न केवल अपने कंधों पर उठाया, बल्कि सफलता से इस जिम्मेदारी को निभाया भी। जमवाल ने कहा कि बाकी राजनीतिक दल सिर्फ सियासत करने का काम करते हैं, जो भाजपा का कार्यकर्ता नहीं करता। हम देश को आगे ले जाने के लिए प्रयास करते हैं जो कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है और इस प्रयास को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 370 और 35 से हटने के बाद महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। आने वाले समय में उन बदलावों को हम जम्मू कश्मीर में अपनी आखों से देख सकेंगे। विपक्षी दलों को अपनी सियासी रोटिया सेंकने के लिए जनता को ठगने का काम अब बंद करना चाहिए क्योंकि जम्मू-कश्मीर की जनता जाग चुकी है। उन्होंने कहा कि अब अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता युवा जोड़ो संकल्प अभियान को अपने-अपने क्षेत्र में चलाएं। भाजपा द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर मिस काल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। बिलावर के टाउन हाल में आयोजित बैठक में डीडीसी सदस्य बिलावर इंजीनियर विक्रम सिंह, डीडीसी सदस्य माडली नीरू राजपूत, डीडीसी सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी, बीडीसी बग्गन निशा देवी, बीडीसी माडली रीता देवी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बिलोरिया, मंडल अध्यक्ष बिलावर सेवानिवृत डीएसपी पूर्णचंद, किशोर कुमार बसोत्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कैंपस आउटरीच इंचार्ज अतुल शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदित शर्मा, बिलावर मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता, रामकोट मंडल अध्यक्ष टीका शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामते हुए सदस्यता ग्रहण की। इससे पूर्व सोमवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जमवाल की अगुआई में फिंतर से बिलावर तक मोटरसाइकिल रैली निकाली।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.