चुनाव में जनता ने मोदी सरकार पर जताया भरोसा
संवाद सहयोगी हीरानगर जिला विकास परिषद के चुनाव में जीत की खुशी में भाजपा के मढ़ीन मंडल की अ
संवाद सहयोगी, हीरानगर : जिला विकास परिषद के चुनाव में जीत की खुशी में भाजपा के मढ़ीन मंडल की ओर से हरिया चक में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डीडीसी सदस्य करण कुमार तथा रघुनंदन सिंह बबलू को सम्मानित किय। इस मौके पर संबोधित करते हुए करण कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग तथा सरकार द्वारा पिछले छह साल में करवाए गए विकास की वजह से भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली है। आम जनता ने तो वोट देकर अपना दायित्व निभा दिया है। जो जिम्मेदारी हमें सौंपी गई है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने सभी पंचायतों में अलग-अलग बैठकें कर मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के साथ साथ लोगों की समस्याएं भी सुनी। वहीं, कठुआ ब्लॉक के डीडीसी सदस्य व जिला प्रधान रघुनंदन सिंह बबलू ने कहा कि डीडीसी चुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं ने 35ए, 370को हटाए जाने आदि के कई दुष्प्रचार किए, लेकिन जनता ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर अपना भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पंचायतों के गठन के बाद गावों के विकास में तेजी आएगी। इस मौके पर मंडल प्रधान राज सिंह, राजेंद्र बक्शी, अशोक शर्मा, लक्की भगत, सरपंच राहुल हंस, विक्रम सिंह, रीना चिब, रवि शर्मा, जगदीश सिंह, बिट्टू वर्मा, राम सिंह, मास्टर थूडू राम, अक्षय भारती, सुनील सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। डीडीसी सदस्यों ने जनता दरबार लगा कर सुनीं समस्याएं
संवाद सहयोगी, बिलावर : माडली क्षेत्र की डीडीसी सदस्य नीरू राजपूत ने शुक्रवार को ठेंठू में जनता दरबार का आयोजन किया। यहां लोगों की समस्या समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों से बात कर उनके समाधान के लिए प्रयास करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि पंचायतों का विकास जनता की रायशुमारी से होगा। वह हरसंभव प्रयास करेंगी कि जन कल्याण योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचे। इस मौके पर लोगों ने पंचायत में पेयजल की भारी समस्या का मुद्दा उठाया। बीडीसी चेयर पर्सन रीता देवी, बीडीसी चेयरपर्सन बग्गन ब्लॉक निशा देवी, भाजपा के रामकोट मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वार्ड पाच की पंच कुसुम लता, वार्ड 2 की पंच रजनी देवी, मुकेश कुमार, सुदेश कुमार धनीराम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं, बिलावर डीडीसी सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह अंडोत्रा ने बिलावर तहसील मुख्यालय में आभार यात्रा का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा बिलावर मंडल अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद, वार्ड 10 के पार्षद सुभाष चौधरी , इंजीनियर सुरेंद्र सिंह बिलोरिया, मुकेश खजूरिया, वीके बासोत्रा, भुवनेश्वर प्रसाद शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।