संवाद सहयोगी, बसोहली : भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को यहां संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इसमें डीडीसी चेयरमैन कर्नल महान सिंह, पहाड़ी जिला प्रभारी गोपाल महाजन, जिला सहप्रभारी जंगवीर सिंग चिकू, मंडल प्रधान बलविंदर सिंह बिंदु, पहाड़ी जिला सचिव नमन शर्मा, बीडीसी चेयरमैन सुषमा करियाल और सुषमा जमवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह, मीडिया सचिव अर्जुन सोनी उपस्थित थे इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस समय क्षेत्र में कोई भी राजनीतिक पार्टी सक्रिय नहीं है। कार्यकर्ता भाजपा को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए अभियान चलाएं। इस समय युवा जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पिछले दिनों सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है। इस प्रकार से और युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ें, पार्टी क्षेत्र में और मजबूत हो। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की उत्साह के साथ भागीदारी बहुत जरूरी है। कूल को बनाने की मांग
इस अवसर पर सेलो पिक्कड़ के लोगों का एक शिष्टमंडल भाजपा पदाधिकारियों से मिला और सियालग जंदरैली सड़क के बनने से खराब हुई कूल को फिर से बनाने की माग रखी। उन्होंने बताया कि कूल के बंद होने से कई घरों तक पीने के पानी की परेशानी हो रही है। वहीं, माल मवेशियों एवं घरेलू जरूरत का पानी पूरा करने के अलावा सिंचाई न होने के कारण किसानों का नुकसान हो रहा है। डीडीसी चेयरमैन ने आश्वासन दिलाया कि जल्दी इस के प्रति कार्रवाई की जाएगी।
कठुआ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!