Move to Jagran APP

भाजपा बिलावर मंडल की उपलब्धियों की ई-बुक लांच

संवाद सहयोगी बिलावर कोरोना महामारी हो या फिर समाज के गरीब तबके तक केंद्र सरकार की कल्याणक

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 01:21 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 05:13 AM (IST)
भाजपा बिलावर मंडल की उपलब्धियों की ई-बुक लांच
भाजपा बिलावर मंडल की उपलब्धियों की ई-बुक लांच

संवाद सहयोगी, बिलावर : कोरोना महामारी हो या फिर समाज के गरीब तबके तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की बात, हर मौके पर अपने दायित्वों के प्रति दलगत राजनीति छोड़ कर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे। अब भाजपा कार्यकर्ता पंचायतों में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव के लिए भी कमर कस लें। इसकी नोटिफिकेशन जल्द ही होने वाली है। यह कहना था भारतीय जनता पार्टी के पहाड़ी जिला प्रभारी गोपाल महाजन और कर्नल महान सिंह जो कि भाजपा बिलावर मंडल की ई बुक की लाचिंग के अवसर पर बिलावर के सीनियर सिटीजन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर भाजपा की ओर से मंडल की ई बुक जारी की गई। इसमें भाजपा की ओर से बिलावर मंडल में किए गए विकास कार्यो की जानकारी के साथ कोविड-19 महामारी के साथ लड़ाई में कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए कामों को बताया गया है। बिलावर मंडल की ई बुक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कोरोना काल में कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश के कार्यो को दर्शाया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसान बिल पर काग्रेस द्वारा की जा रही नौटंकी ज्यादा देर तक नहीं चलेगी। काग्रेस का दुष्प्रचार किसान सिरे से नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान जानते हैं कि उनके हित में क्या है और कौन नौटंकी कर रहा है।

loksabha election banner

भाजपा के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण ने कहा की कोरोना काल में अगर किसी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के लिए काम किया। उनकी समस्याओं का हल किया है, तो वह सिर्फ भाजपा ही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौर में कोई पैसे न होने या राशन न मिलने के कारण भूखा न सोए, इसके लिए घर-घर जाकर लोगों तक राशन पहुंचाया। जहा पर गाड़ी नहीं पहुंचती थी, वहा भी कार्यकर्ताओं ने राशन पहुंचाया। मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद ने कहा आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता हर गाव में जाकर किसानों को किसान बिल के बारे में पूरी जानकारी देंगे। मौके पर भाजपा के पंचायती राज सेल के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिलोरिया, बिलावर म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष उमाकात बसोत्रा, भाजपा के महासचिव गोपाल कृष्ण, जिला उपाध्यक्ष एवं कोहग के सरपंच अमरीक सिंह, विशाल सिंह, महिला मोर्चा की बिलावर मंडल अध्यक्ष रजनी रानी, भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.