Farmers Protest: भारत बंद से लखनपुर में रुके सैकड़ों वाहन, यात्री दरबदर
कठुआ जिला मुख्यालय पर ड्रीम लैंड पार्क में भी किसानों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए धरना दिया। आल इंडिया किसान सभा के बैनर तले धरना दे रहे किसानों में महेंद्र ¨सह जितेंद्र ¨सह पप्पू आदि ने सरकार के खिलाफ किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया।
जागरण संवाददाता, कठुआ : कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के आह्वान के चलते शुक्रवार को लखनपुर में सैकड़ों वाहन दिन भर रुके रहे। यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। शाम को पंजाब से और इधर जम्मू कश्मीर से वाहन अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
दिन भर बंद के चलते लखनपुर में पंजाब की ओर से कोई भी वाहन जम्मू कशमीर में नहीं आया और न ही इधर से वहां के लिए रवाना हुआ। लखनपुर के पास पहुंचे पंजाब के कुछ किसान संगठनों के कार्यकर्ता ने प्रदर्शन करते हुए वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद लखनपुर पुलिस ने जम्मू कश्मीर से पंजाब की ओर जा रहे वाहनों को पीछे ही रोक दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
लखनपुर के पास प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने पूरा दिन कोई वाहन पंजाब से जम्मू कश्मीर में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे दोनों पुलों पर दिन भर सुनसान रहा। यात्री पंजाब सीमा से पैदल ही पुल पार करते हुए लखनपुर पहुंचे। इससे जरूरी कार्यो के लिए जम्मू कश्मीर आने वाले लोग दिन भर परेशान रहे। पंजाब से आए कुछ विद्यार्थियों को पर परीक्षा देनी थी, उन्हें रावी दरिया के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
परीक्षा देने के बाद फिर दरिया के रास्ते से वापस पंजाब जाना पड़ा। शाम को ही दोनों दिशा में वाहन चले। इधर, कठुआ जिला मुख्यालय पर ड्रीम लैंड पार्क में भी किसानों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए धरना दिया। आल इंडिया किसान सभा के बैनर तले धरना दे रहे किसानों में महेंद्र ¨सह, जितेंद्र ¨सह पप्पू आदि ने सरकार के खिलाफ किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया।