कीडियां गंडियाल में गंदे पानी की निकासी नहीं, महामारी फैलने से सहमे ग्रामीण
संवाद सहयोगी कठुआ पड़ोसी राज्य पंजाब से सटे गाव कीडियां गंडियाल के वार्ड-तीन में गंदे पानी क
संवाद सहयोगी, कठुआ: पड़ोसी राज्य पंजाब से सटे गाव कीडियां गंडियाल के वार्ड-तीन में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों में महामारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है। आलम यह है कि कुछ लोग डेंगू के भी चपेट में आ गए है। इतना ही नहीं, गली का भी हाल काफी खस्ता है, जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा भी कई समस्याओं का सामना ग्रामीणों का करना पड़ रहा हैं।
गली की हालत इस कदर खराब है कि लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है, इस वजह से लोगों की पैर भी खराब हो चुके है। ग्रामीण जिला प्रशासन से उक्त समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आलम यह है कि पंच सरपंच भी ग्रामीणों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे।
वार्ड-तीन के लोगों ने कहा कि वार्ड में 40 से 50 परिवार रहते है, वार्ड की मुख्य गली में हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। इस वजह से वार्ड में कई लोग बीमार भी हो चुके है, जब देश में कोरोना महामारी चरम पर था, तब भी गली में इसी तरह से पानी जमा था। बरसात के मौसम में लोगों के घरों में पानी घुस जाता हैं, जिस वजह से लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई सामधान नहीं हुआ। वार्ड के लोगों ने प्रशासन से माग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। बाक्स--
फोटो-404
वर्ष 2019 से ही जर्जर गली व गंदे पानी की समस्या से परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इस वजह से कई बार प्रशासन के खिलफ प्रदर्शन भी कर चुके है। इसके बावजूद भी समस्या को कोई हल नहीं निकला।
- अशोक कुमार। बाक्स---
फोटो- 401
गंदे पानी की निकासी न होने से पिछले कई वर्षो से परेशान है, इस गंदे पानी की निकासी के लिए नाला भी बनाया गया, फिर भी समस्या का समाधान नही हो पाया। प्रशासन को समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए, नहीं तो मजबूरन जिला सचिवालय के बाहर धरना देने पडे़गा।
- हरबंस लाल। बाक्स---
फोटो-
पिछले कई वर्षो से गली में गंदा पानी जमा हो रहा हैं, कई बार गाव के पंच संरपचों से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके है, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासन से माग करते है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे।
- विजय कुमार। बाक्स---
फोटो-
कई बार जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किए, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। गली में जमा गंदा पानी की वजह से वार्ड के कई लोग बीमार भी हुए, कई बार गांव के संरपचों से भी गुहार लगाई, लेकिन गली में जमा गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं हो पाया।
- सुरेश कुमार।