24 घंटों में 159 वाहनों से 939 लोगों ने लखनपुर से प्रदेश में प्रवेश किया
लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों का आने का क्रम जारी है। बीते 24 घंटों में वीरवार रात 8 से शुक्रवार रात 8 बजे तक कुल 159 वाहनों से 939 लोगों ने लखनपुर से प्रदेश प्रवेश किया।
जागरण संवाददाता, कठुआ : लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों का आने का क्रम जारी है। बीते 24 घंटों में वीरवार रात 8 से शुक्रवार रात 8 बजे तक कुल 159 वाहनों से 939 लोगों ने लखनपुर से प्रदेश प्रवेश किया। इन वाहनों में 26 बसं, एवं 133 निजी व हल्के वाहन शामिल थे। लौटने वाले लोग दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, उत्तराखंड और गुजरात से आए हुए थे। आदि राज्यों से आए लोग शामिल हैं। इनकी लखनपुर में स्क्रीनिग कराने के बाद कठुआ जिला के लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए वहां बने सेंटर में सैंपल लिया गया। बाकी को अपने गृहजिले के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पहले वे सांबा के विजयपुर में ठंडी खुई में जाएंगे। लौटने वालों में कश्मीर, जम्मू, राजौरी, पुंछ, सांबा, ऊधमपुर, किश्तवाड़ जिले के अलावा और लद्दाख के लोग भी शामिल हैं।