267 वाहन से 921 लोग पहुंचे लखनपुर
जागरण संवाददाता कठुआ अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों क
जागरण संवाददाता, कठुआ: अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों का अपने घरों को लौटने का क्रम लखनपुर से सड़क मार्ग से जारी रहा। इसी के चलते शुक्रवार रात 8 बजे से शनिवार शाम 4 बजे तक कुल 267 वाहनों से 921 लोगों ने लखनपुर से प्रवेश किया। जो 8 बसों एवं 259 हल्के वाहनों से विभिन्न राज्यों से लखनपुर पहुंचे। इसमें यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों से लौटे लोगों का लखनपुर में पहुंचने पर स्क्रीनिग टेस्ट किया गया। जिनमें शामिल कठुआ व आसपास के निवासियों का कोरोना टेस्ट के लिए सेंपल भी लिया। उसके बाद अन्य जिलों के लोगों को विजयपुर ठंडी खूइ तक जाने की अनुमति दी गई। इसमें सांबा, श्रीनगर, लद्दाख,रियासी,रामबन, राजौरी, जम्मू,ऊधमपुर कठुआ आदि जिलों के लोग शामिल थे।।