रामकोट में भाजयुमो के 30 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा नेता पंकज बसोत्रा ने सबसे पहले रक्तदान कर सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। उसके बाद भाजपा के जिला मोर्चा प्रधान जसविदर सिंह जस्सी पी आर ओ विशाल सिंह मंडल मोर्चा प्रधान टीका
संवाद सहयोगी, रामकोट: कोरोना महामारी के चलते संक्रमितों का प्लाज्मा करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कस्बा के श्री रघुनाथ रामलीला क्लब की इमारत में शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह ने किया। शिविर में कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया।
भाजपा नेता पंकज बसोत्रा ने सबसे पहले रक्तदान कर सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। उसके बाद भाजपा के जिला मोर्चा प्रधान जसविदर सिंह जस्सी, पीआरओ विशाल सिंह, मंडल मोर्चा प्रधान टीका शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुमेश कुमार, पियूष रैना, पिटू शर्मा, मोहित गुप्ता आदि 30 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया। डॉ. निर्मल सिंह ने युवा मोर्चा की टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी दूसरे की जिदगी बचाई जा सकती है। समाज में इससे बड़ा परोपकारी कार्य नहीं है। उन्होंने अन्य युवाओं को भी रक्तदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रिकू चौधरी, जिला उपप्रधान कुलदीप अबरोल, मंडल प्रधान विपिन शर्मा, रोशन पनोत्तरा आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि रक्तदान शिविर कस्बा के सीएफसी में लगाया जाना था, लेकिन कोरोना संकट के मद्देनजर वहां पर सैनिटाइजेशन नहीं हो पाने के कारण श्री रघुनाथ रामलीला क्लब में लगाया गया।