ब्रेक फेल होने से मेटाडोर पलटी, 24 घायल, छह को किया कठुआ रेफर
संवाद सहयोगी बिलावर कस्बे के मुख्य बस अड्डे से बुधवार दोपहर को कटली की ओर जा रही मेटाडोर जेके
संवाद सहयोगी, बिलावर : कस्बे के मुख्य बस अड्डे से बुधवार दोपहर को कटली की ओर जा रही मेटाडोर जेके 08 डी 8867 ब्रेक फेल होने से बिलावर के लास्ट मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई और खाई में जा गिरी। इसमें 24 लोग घायल हो गए। इनमें छह की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज कठुआ रेफर कर दिया गया। हादसा होते ही लास्ट मोड़ पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए घरों से निकल आए। सभी घायलों को बिलावर उप जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।
हादसे में घायल हुए लोगों में 50 वर्षीय ड्राइवर बशीर अहमद निवासी लोहाई मल्हार, 8 महीने का मानव कुमार पुत्र संजय निवासी देवल, 68 वर्षीय जगदीश चंद्र ईश्वरदास निवासी बग्गन, 46 वर्षीय शीला देवी पत्नी करतार चंद निवासी देवल, 30 वर्षीय भोली देवी पत्नी केवल कुमार निवासी लोडनूं, 24 वर्षीय जाहिदा बानो पत्नी तालिब हुसैन निवासी मल्हार, 20 वर्षीय सलीमा बानो पत्नी परवेज अहमद निवासी मल्हार, 38 वर्षीय श्यामलाल पुत्र कृष्ण चंद्र निवासी मशेडी, 17 वर्षीय रेनू बाला पुत्री देशराज निवासी मडहून, 18 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मडहून , 22 वर्षीय कंचन ठाकुर पुत्र मुंशीराम निवासी मडहून, 24 वर्षीय बीना देवी पुत्री देशराज निवासी मडहून, 10 वर्षीय विनायक पुत्र बहादुर सिंह निवासी मडहून, 40 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र निवासी मडहून, 8 वर्षीय नैंसी चढ़क पुत्री बहादुर सिंह निवासी मडहून, 35 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र गौरखू निवासी मशेडी, 21 वर्षीय रीना देवी पत्नी सुभाष चंद्र निवासी मशेडी, 50 वर्षीय गोलू देवी पत्नी भक्त राम निवासी कटली, 10 वर्षीय उर्वशी देवी पुत्री प्रभात कुमार निवासी किशनपुर, 7 वर्षीय पारुल पुत्री प्रभात कुमार निवासी किशनपुर, 60 वर्षीय शानी देवी पत्नी हंसराज निवासी लोवर् बग्गन, 67 वर्षीय बरकत अली उत्तर गुल मोहम्मद निवासी मल्हार, 17 वर्षीय रेवा देवी पुत्री देशराज निवासी कटली के रूप में हुई है। इन्हें बिलावर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। मानव, बशीर अहमद, बरकत अली, रानी देवी, रेनू देवी और जाहिदा को गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद डाक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया। सूचना मिलने से अस्पताल में अलर्ट
बिलावर के लास्ट मोड़ पर जैसे ही कटली को जाने वाली मेटाडोर हादसे का शिकार हुई, सूचना मिलते ही तहसीलदार पंकज शर्मा, एसएसओ सुनील शर्मा उप जिला अस्पताल में पहुंच चुके थे। उन्होंने पूरी मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा हुआ था। जैसे ही घायल उप जिला अस्पताल में पहुंचना शुरू हुए, उनकी देखरेख शुरू कर दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिला विकास परिषद की सदस्य नीरू राजपूत, बिलावर के डीडीसी सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह अंडोत्रा उप जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों को हरसंभव मदद करने के निर्देश बीएमओ बिलावर को दिए। उन्होंने उप जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था पर भी कड़ी चिंता जताई और स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अतुल ढुूल्लू से बिलावर उप जिला अस्पताल की सुध लेने की माग की है। परिचितों का हाल जानने के लिए उप जिला अस्पताल में लगा जमावड़ा
कटली में मेटाडोर सड़क हादसे में लोगों के घायल की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग अपने परिचितों का हाल जानने के लिए उप जिला अस्पताल में इकट्ठे हो गए।