Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता जम्मू पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर रोष प्रकट करने के लिए देश के अन्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:00 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जम्मू : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर रोष प्रकट करने के लिए देश के अन्य हिस्सों की तरह शुक्रवार को जम्मू में भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार पर देश के पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाते हुए आम लोगों की जेब काटने का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रदर्शनी मैदान के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कच्चे तेल के दाम के आधार पर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने की मांग की। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने के बावजूद मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रखे है ताकि अंबानी जैसे लोगों को फायदा हो सके।

prime article banner

प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रधान उदय भानू चिब की अगुआई में एकत्रित हुए इन कार्यकर्ताओं ने मोदी पर देश की आम जनता की जेब काटने का आरोप लगाया। चिब ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जब कच्चे तेल के दाम 150 डालर प्रति बैरल थे, तब भी पेट्रोल-डीजल का दाम इतना नहीं था। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 40 डालर प्रति बैरल है। ऐसे में डीजल का दाम 30 रुपये प्रति लीटर होना चाहिए था लेकिन दाम आसमान पर है। चिब ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल पर आठ रुपये टैक्स लिया जाता था लेकिन आज मोदी सरकार ने यह टैक्स बढ़ाकर 33 रुपये कर दिया है? जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर कांग्रेस की सरकार होती तो लोगों को डीजल 25-30 रुपये प्रति लीटर मिलता लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल के दाम लगातार गिरने के बावजूद डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकता है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.